फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   passing out parede at police line gorakhpur, 261 recurit become part of police

पीएसी में 278 प्रशिक्षु बने आरक्षी, सेनानायक ने ली सलामी, 19 प्रशिक्षु हुए सम्मानित

Mon, 16 Dec 2019 06:33 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Mon, 16 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
passing out parede at police line gorakhpur, 261 recurit become part of police
प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड - फोटो : अमर उजाला
26 वीं वाहिनी पीएसी में वर्ष 2019 बैच के प्रशिक्षणाधीन नागरिक पुलिस के प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। जिसमे 278 प्रशिक्षु आरक्षियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले 19 प्रशिक्षु आरक्षियों को अलग-अलग विषयों में सेनानायक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सेनानायक ओमप्रकाश सिंह ने दीक्षांत परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान सभी 278 प्रशिक्षुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देवरिया के रवींद्र यादव को सर्वोत्तम प्रशुक्षु चुना गया। उन्हें सेनानायक ने पुरस्कार दिया। इस दौरान वाह्य बिषय में 11, आंतरिक विषय में आठ प्रशिक्षु आरक्षियों को भी पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


सलामी के दौरान अलग-अलग दस टोलियों का नेतृत्व अखिलेश यादव, रवींद्र यादव, दीपक यादव, राजकुमार यादव, हरिभान सिंह, सत्येंद्र कुमार, उपेंद्र राय, सुनील कुमार गौड़, जैश गुप्ता, ब्रम्हानंद ने किया। इस दौरान उप सेनानायक कमल किशोर, सहायक सेनानायक प्रेम प्रकाश सिंह, शिविरपाल ओम प्रकाश यादव, सूबेेदार तहौवर हुसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
300 प्रशिक्षुओं का हुआ था आवंटन
प्रशिक्षण के लिए 300 प्रशिक्षुओं का आवंटन हुआ था। जिसमें से 283 प्रशिक्षु प्रशिक्षण के लिए पहुंचे। इन 283 प्रशिक्षुओं में से दो अनुपस्थित हो गए। जबकि दो का चयन दरोगा के लिए हो गया। वहीं एक की अवकाश के दौरान मौत हो गई। कुल 278 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। सभी पास हो गए।
...
इन्हें किया गया पुरस्कृत
पदाति प्रशिक्षण के लिए सचिन कुमार यादव, शस्त्र प्रशिक्षण के लिए सुरेन्द्र कुमार यादव, भीड नियंत्रण में कृष्ण चंद्र, शारीरिक प्रशिक्षण में कुलदीप कुमार वर्मा, यूएसी0 प्रशिक्षण में उत्कर्ष शुक्ल, जंगल प्रशिक्षण एवं फील्ड काफ्ट में बृजेश कुमार पटेल, योगासन प्रशिक्षण में विपिन यादव, यातायात नियंत्रण में शशांक कुमार गोंड़, आतंकवाद एवं डकैती में अंशुमान ओझा, विशिष्ट तलाशी में  महावीर यादव और  साक्षात्कार में प्रथम आने वाले राकेश कुमार वर्मा के साथ ही आंतरिक विषय के विपिन कनौजिया, उत्कर्ष शुक्ल, सोनू गुप्ता, विवेक स्वरूप, सचिन कुमार, ताराचंद साहनी, जयचंद गोंड और अनिल कुमार के प्रथम आने पर पुरस्कार दिया गया।  इसके साथ ही परेड में प्रथम कमांड अभिषेक राय, द्वितीय कमांड आयुश उपाध्याय व तृतीय कमांड रहे संदीप को भी पुरस्कार दिया गया।

बस्ती में 139 नए कांस्टेबल बने पुलिस का हिस्सा

passing out parede at police line gorakhpur, 261 recurit become part of police
परेड ग्राउंड में भव्य पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग पूरी हुई। पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में भव्य पासिंग आउट परेड में जनपद के 139 नए रिक्रूट पुलिस का हिस्सा बन गए। सोमवार सुबह 16 दिसंबर को बस्ती परीक्षेत्र के आईजी आशुतोष कुमार ने  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

ट्रेनिंग के दौरान इंडोर आउटडोर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस कप्तान हेमराज मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी सदर गिरीश सिंह, सीओ पुलिस लाइन अनिल कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed