{"_id":"5deffcd58ebc3e87fd1f0570","slug":"onion-trader-gorakhpur-city-news-gkp3327781196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बोली लूट नहीं, व्यापारी बोला-गायब है बोरी, सबसे बड़ा सवाल-कहां गई प्याज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस बोली लूट नहीं, व्यापारी बोला-गायब है बोरी, सबसे बड़ा सवाल-कहां गई प्याज?
Wed, 11 Dec 2019 11:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता रिक्शावाला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में टीएम तिराहे के पास प्याज लूट की घटना से पुलिस ने इंकार कर दिया है। पुलिस ने एक सीसी टीवी कैमरे का फुटेज भी जारी किया है। फुटेज में रिक्शा चालक बेतियाहाता की ओर से आता दिख रहा है फिर टीडीएम तिराहे पर रुका है। इसी दौरान उसने पुलिस को फोन कर लूट की सूचना दी थी।
पुलिस अब तक की जांच के आधार पर लूट की घटना से इंकार कर रही है। उधर, व्यापारी का कहना है कि उसकी प्याज की बोरी गायब हुई है। रिक्शा चालक के बताए अनुसार ही उसने सूचना दी थी, पुलिस जांच करे कि प्याज की बोरी कहां गई।
पुलिस ने पहले दिन ही प्याज लूट की घटना पर सवाल खड़ा करते हुए इसे साजिश करार दिया था। पुलिस अपने इस बयान पर आज भी कायम है और इसकी पुष्टि के लिए मीडिया को एक सीसी टीवी फुटेज दिया है, जिसमें लूट जैसी घटना वास्तव में नहीं दिख रही है। घटना रविवार की है।
विज्ञापन
व्यापारी फिरोज अहमद ने पुलिस को एक बोरी प्याज लूटे जाने की सूचना दी थी। उनके मुताबिक रिक्शा चालक जमुना प्याज लेकर होटल में देने जा रहा था। इसी दौरान टीडीएम तिराहे के पास बाइक सवारों ने प्याज लूट लिया था। इस सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वहां पर घटना नहीं दिखी। फिर रिक्शा चालक ने सपा कार्यालय के पास टक्कर होने की बात कही जबकि वह उधर से आया ही नहीं है। सीसी टीवी कैमरे से इसकी पुष्टि हो रही है।
पुलिस की अबतक की जांच में लूट की घटना साबित नहीं हो पाई है। साजिशन किसने ऐसा किया है इसकी जांच की जा रही है। फर्जी सूचना देने वाले को नोटिस जारी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो झूठी सूचना देने का केस दर्ज किया जाएगा।
- बीपी सिंह, सीओ कोतवाली