{"_id":"5db3545a8ebc3e014c4b78cb","slug":"one-women-staff-dead-gorakhpur-city-news-gkp3269668173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से महिला अनुचर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से महिला अनुचर की मौत
विज्ञापन
सांड़ के हमले से महिला अनुचर की मौत
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के मानीराम में सांड़ के हमले से जमुना प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की अनुचर गायत्री देवी की मौत हो गई।
प्रधानाचार्य डॉ. अनीता चौरसिया ने बताया कि गायत्री देवी बृहस्पतिवार की सुबह इंटर कॉलेज आ रही थीं। तभी सड़क पर घूम रहे सांड़ ने उन्हें पटक दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें गोरखनाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की सुबह गायत्री देवी की मौत हो गई। उसके बाद दो मिनट मौन रहकर गायत्री देवी को श्रद्धांजलि दी गई कॉलेज को बंद कर दिया गया। शोक व्यक्त करने वालों में अंकिता पांडेय, ज्योति यादव, प्रमिला यादव, संज्जू शुक्ला, वरुण चौरसिया आदि मौजूद रहे।