{"_id":"57bf02e44f1c1ba24bd4eff7","slug":"one-ward-one-employee-for-fogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉगिंग के लिए हर वार्ड में तैनात होंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉगिंग के लिए हर वार्ड में तैनात होंगे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 25 Aug 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
फॉगिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हर वार्ड में फॉगिंग और दवा के छिड़काव के लिए नगर निगम अपनी पुरानी व्यवस्था पर लौट आया है। अब हर वार्ड में इसके लिए एक कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। कर्मचारी वार्ड के पार्षद के संपर्क में रहेगा।
शहर में मच्छरों के प्रकोप और बरसात के बाद होने वाली बीमारियों को देखते हुए दवा के छिड़काव और फॉगिंग न होने पर पार्षदों ने नगर आयुक्त बीएन सिंह से कड़ा विरोध जताया था। इस पर नगर आयुक्त ने मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके सिंह से जानकारी मांगी थी। डॉ. सिंह ने बताया था कि फॉगिंग के लिए पूर्व की व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए दो वार्डों को मिलाकर एक कर्मचारी लगाया गया है। इसे अब बदलकर पुरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है।
पूर्व में फॉगिंग और दवा के छिड़काव के लिए एक वार्ड में एक कर्मचारी की तैनाती थी, जिससे आम नागरिक सीधे कर्मचारी से संपर्क कर समस्या का समाधान कर लेता था। लेकिन बीच में व्यवस्था बदलने से लोगों को काफी परेशानी होने लगी थी।
विज्ञापन
अब हर वार्ड में फॉगिंग और दवा के छिड़काव के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे को 70 वार्डाें की लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त