{"_id":"45edaaf29d9c97b43f0539c0dcac5e43","slug":"one-imitator-arrested-princepals-sailary-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नकलची पकड़ा गया, प्रधानाचार्य का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नकलची पकड़ा गया, प्रधानाचार्य का वेतन रोका
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर दिखने लगा है। कैंपियरगंज में नकल करते हुए इंटर का एक परीक्षार्थी पकड़ा गया। वहीं शिक्षकों और कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए कार्यमुक्त न करने पर एक प्रधानाचार्य का वेतन रोक दिया गया है। शनिवार को सात हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक सुबह की पॉली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा में 824 पंजीकृत विद्यार्थियों में 41 ने परीक्षा नहीं दी, जबकि दूसरी पॉली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा में 79,388 विद्यार्थियों में 6432 ने परीक्षा छोड़ दी। जेपी इंटर कॉलेज कैंपियरगंज में केंद्र व्यवस्थापक ने इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा में एक विद्यार्थी को नकल करते पकड़ लिया, जिसे रस्टीकेट कर दिया गया, जबकि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सरदारनगर के शिक्षकों और कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए कार्यमुक्त न करने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंची पुलिस
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की व्यवस्था न होने से कई विद्यालयों में स्थिति असहज हो जा रही है। स्वावलंबी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ने शनिवार को डीआईओएस को फोन कर बताया कि परीक्षा के पहले पुलिस नहीं पहुंच रही है और अभिभावकों की भीड़ अधिक होने से स्थिति को संभालना मुश्किल हो रहा है। अगर पुलिसबल की व्यवस्था नहीं की गई तो परीक्षा करा पाना मुश्किल होगा। वहीं कई और केंद्र व्यवस्थापकों ने भी पुलिस के न आने की शिकायत की है।
विज्ञापन
यहां जमा होंगी कापियां
0 राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज
0 बापू इंटर कॉलेज, पीपीगंज
0 एलपीके इंटर कॉलेज, बसडीला, सरदारनगर
0 सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज, कौड़ीराम
0 श्री गणेश पांडेय इंटर कॉलज, कटघर
0 बीएसएबी इंटर कॉलेज, गोला
0 मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां