{"_id":"580255264f1c1bd8752914c3","slug":"nurses-and-emplouees-are-locked-the-medical-college-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज गेट पर लगाया ताला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज गेट पर लगाया ताला, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 15 Oct 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा कर्मचारी शहजाद की हत्या के पर्दाफाश की मांग को लेकर शनिवार की शाम संविदा कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। शाम पांच बजे के करीब एकत्र कर्मचारी मेडिकल कॉलेज के मेन गेट पर ताला बंदकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही चिलुआताल, गुलरिहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं प्राचार्य ने पहुंचकर कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की। दो घंटे बाद पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे हैं।
शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे पोस्टमार्टम हाउस पर संविदा कर्मचारी शहजाद के शव की पहचान पिता ने कर दी। इसके बाद कर्मचारी पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पुलिस और कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक हुई। उधर, साथी कर्मचारियों के धरने पर जाने की खबर पाकर काम कर रहे कुछ कर्मचारी भी आने लगे। एकत्र कर्मचारी वार्डों में घूम-घूमकर सबको साथ ले लिए।
संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की वजह से यूजर चार्ज काउंटर, एक्सरे, जांच आदि ठप हो गया। सभी कर्मचारी एकत्र होकर मेडिकल कॉलेज गेट पर करीब पांच बजे धरने पर बैठ गए। मेन गेट पर ताला बंद होने की वजह से मरीज अंदर नहीं जा पा रहे थे। शाम 6:50 पर पुलिस ने हत्याकांड के पर्दाफाश का आश्वासन दिया। वहीं संविदा कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि रविवार की शाम तक हत्या का पर्दाफाश नहीं किया गया तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।