फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nrc aimim anger gorakhpur

एनआरसी, कैब के विरोध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
nrc aimim anger gorakhpur
गोरखपुर में एनआरसी मामले को लेकर तुर्कमानपुर सुल्तान खान मस्जिद के पास से निकाले जा रहे जूलस को र
एनआरसी, कैब के विरोध में एआईएमआईएम का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन

गोरखपुर। नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन ऑफ इंडिया (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) के विरोध में शुक्रवार की नमाज के बाद आल इंडिया इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने तुर्कमानपुर इलाके से प्रदर्शन जुलूस निकाला। प्रशासन से अनुमति नहीं होने के आधार पर पुलिस ने जुलूस को बढ़ने नहीं दिया। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां पटकीं और जुलूस की अगुवाई कर रहे एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम सहित उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के लौटने के बाद एक बार फिर भीड़ इकट्ठा हुई और प्रदर्शन करते हुए लोग घंटाघर चौक पहुंच गए। यहां भी पुलिस की सख्ती देखते हुए प्रदर्शनकारी तितर बितर हो गए।
एमआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम करीब तीन सौ समर्थकोें के साथ जुमे की नमाज के बाद तुर्कमानपुर स्थित मस्जिद सुल्तान खान के सामने इकट्ठा हुए। यहां नागरिकता बचाओ आंदोलन, नो एनआरसी, सांप्रदायिक राजनीति बंद करो, धर्म के नाम पर देश को मत बांटो आदि तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए घंटाघर की ओर रवाना हुए ही थे कि भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। एसएचओ राजघाट ने प्रशासन की अनुमति नहीं होने का हवाला दिया और जुलूस को बढ़ने से रोक दिया। इस पर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम, संयुक्त सचिव उ.प्र. नाजिम शाही और पुलिस अधिकारियों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना था कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है इसलिए अनुमति की जरूरत नहीं। इस दौरान जुलूस मीनू के हाते के पास पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों के नहीं रुकने पर पुलिस ने सख्ती की और जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम, नाजिम शाही, अली अकबर, मसऊद अशरफ सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लाठियां पटकर भीड़ को तितर बितर किया। हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस राजघाट थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीडरों की गिरफ्तारी से लग रहा था मामला शांत हो गया लेकिन जुलूस से लौटे युवक एक बार फिर तुर्कमानपुर में इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए पांडेहाता की ओर रवाना हुए। इस बीच बारिश शुरू हो गई। यह लोग एनआरसी और कैब हटाओ के नारे लगाते हुए पांडेहाता, घंटाघर चौराहा, हाल्सीगंज चौक होते हुए पहाड़पुर पहुंचे। दोबारा प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सक्रिय हुए सीओ कोतवाली और सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को प्रदर्शनकारियों को भागने को मजबूर किया।
टाउन हॉल पर प्रदर्शन की थी तैयारी
एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम केे अनुसार एनआरसी और कैब के विरोध में मस्जिद सुल्तान खान मोहल्ला तुर्कमानपुर से शांतिपूर्वक प्रदर्शन निकाला जाना था। प्रदर्शन तुर्कमानपुर से घंटाघर चौक, रेती चौक, नखास चौक, बख्शीपुर चौक, बैंक रोड चौक से होता हुआ टाउन हॉल चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने समाप्त होता। प्रशासनिक अनुमति नहीं होने केे कारण पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया।

पुलिस पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगा
प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस पर महिलाओं ने अभद्रता का आरोप लगाया। तुर्कमानपुर की जेबा और राना फातिमा का आरेाप है कि वे प्रदर्शन में शामिल नहीं थीं बावजूद इसके पुलिस जबरन उनके घर में घुस गई। विरोध करने पर अभद्रता की और घर में मौजूद फरीद अहमद व शम्स अनवर नाम के युवकों को जबरन पकड़ ले गई। युवकों के पकड़े जाने की सूचना पर कई लोग राजघाट थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed