{"_id":"574afbef4f1c1b7a28108d1e","slug":"now-train-carrying-goods-are-being-running-according-to-time-table","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम टेबल से चलेंगी मालगाड़ियां : मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइम टेबल से चलेंगी मालगाड़ियां : मनोज सिन्हा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 29 May 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे महाप्रबंधक सभाकक्ष में प्रेसवार्ता करते रेलवे राज्य मंत्री मनोज सिन्हा साथ रेलवे जीएम राजीव मिश्रा ।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सरकार के दो साल पूरे होने पर न सिर्फ रेलवे की उपलब्धियां गिनाईं बल्कि भविष्य की योजनाएं भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की तरह ही अब मालगाड़ियां भी टाइम टेबल से चलेंगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ ट्रेनों से इसकी शुरुआत की जा रही है। वर्ष 2020 तक पूरे देश में सभी मालगाड़ियां टाइम टेबल से चलेंगी। उन्होंने गोरखपुर और वाराणसी से तेजस और हमसफर ट्रेन चलाने के भी संकेत दिए।
रेल राज्यमंत्री रविवार को पत्रकारों से मुखातिब थे। वे रेल हमसफर सप्ताह के तहत समीक्षा बैठक में भाग लेने आए थे। उन्होेंने कहा कि टाइम टेबल न होने से मालगाड़ियों देर से पहुंचती हैं और इससे ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होता है। इससे समय प्रबंधन में दिक्कत के साथ आर्थिक क्षति भी होती है। रेलमंत्री ने कहा कि सूर्यकुंड ओवरब्रिज व लखनऊ तक रेल विद्युतीकरण का कार्य जुलाई तक पूरा हो जाएगा और श्रावस्ती-खलीलाबाद नई रेल लाइन का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गोरखपुर स्टेशन परिसर में वाई-फाई की सुविधा जल्द मिलने लगेगी और दीघा पुल बनने के बाद पाटिलपुत्र से वाया गोरखपुर होकर लखनऊ तक भविष्य में नई ट्रेन चलाने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि जिन ट्रेनों में 24 कोच नहीं हैं उनमें दीन दयाल कोच लगाए जाएंगे।