फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Not only does the tent house run, Shailesh also builds houses

टेंट हाउस ही नहीं चलाते, घर भी बसाते हैं शैलेश

Fri, 13 Dec 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Not only does the tent house run, Shailesh also builds houses
टेंट हाउस ही नहीं चलाते, घर भी बसाते हैं शैलेश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आज के इस दौर में जब इंसान चंद रुपयों की खातिर जान का दुश्मन बन जा रहा है तब बड़गो गांव के शैलेश सिंह बरबस याद आने लगते हैं। वह धार्मिक आयोजनों में नि:शुल्क टेंट तो मुहैया कराते ही हैं सीजन में टेंट हाउस की पहली बुकिंग की पूरी धनराशि किसी गरीब कन्या की शादी में दान दे देते हैं। अपने विद्यालय में 51 बेटियों को मुफ्त शिक्षा देने वाले शैलेश स्कूल से दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाली छात्राओं को बिना कोई फीस लिए अपने वाहन से स्कूल और घर पहुंचवाते हैं। वह अब तक नौ लड़कियों की शादी भी अपने खर्च से करा चुके हैं।
शैलेश ‘शाकाहारी टेंट हाउस’ संचालित करते हैं। किसी के यहां रामचरित्र मानस पाठ, भागवत कथा, रामलीला, यज्ञ और बह्मभोज आदि कार्यक्रम हो तो वह सामान का किराया नहीं लेते। टेंट हाउस के सभी वाहनों पर उन्होंने बाकायदा इस बारे में लिखवा रखा है। अगर किसी ने बेटी की शादी के लिए बुकिंग कराई तो वे काफी रियायत कर देते हैं। आठ वर्ष पूर्व टेंट हाउस खोलते वक्त ही उन्होंने सोच लिया था कि उनके बर्तनों में मांसाहारी भोजन नहीं बनेगा। वह बुकिंग के दौरान लोगों की इस बारे में बता देते हैं। यहीं नहीं, शादी विवाह में उनके कर्मचारी मांसाहारी भोजन न बने, इसकी निगरानी भी करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे मिली प्रेरणा
बकौल शैलेश, पांच वर्ष पूर्व दुकान के सामने हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों पड़ोस के गांव के थे। घरवालों का रोना देखकर कई दिनों तक मन खिन्न रहा। कई रात नींद नहीं आई। उनका दु:ख दूर नहीं कर सकता था पर समाज के लिए क्या करूं यहीं विचार मन में हलचल मचा रहा था। हादसे के शिकार मां-बेटे के परिवार के लोग जब बह्मभोज के लिए टेंट का सामान बुक कराने आए तो मैंने उसी दिन प्रण कर लिया कि किसी भी ऐसे और धार्मिक कार्यों में टेंट के सामान का किराया नहीं लूंगा। अब तक तकरीबन 500 आयोजनों में नि:शुल्क टेंट का सामान मुहैया करा चुका हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों की लंबी है फेहरिस्त
शैलेश सिंह अपने विद्यालय में 51 बेटियों को मुफ्त शिक्षा देते हैं। उनके स्कूल से दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाली सभी छात्राओं को उनका स्कूली वाहन बिना फीस लिए लाता और ले जाता है। वह कई गरीब बच्चों की शिक्षा की भी पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। शैलेश अब तक नौ लड़कियों की शादी अपने खर्चे पर करा चुके हैं। शैलेश सिंह बताते हैं कि उनकी इस सामाजिक मुहिम में अब लोग भी साथ देने लगे हैं। कुछ लोग बर्तन समेत कई प्रकार के सामान दान में भी देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed