{"_id":"5d892e208ebc3e93b9522ba9","slug":"new-train-pune-to-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp322828015","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण-गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण-गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल
विज्ञापन
21 अक्टूबर से चलेगी पुणे-गोरखपुर पूजा स्पेशल
गोरखपुर। दीवाली और छठ में घर आने वालों के काम की खबर है। रेल प्रशासन ने पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल (01453/01454) तीन फेरों के लिये चलाने का निर्णय लिया गया है।
01453 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 21, 28 अक्टूबर एवं 4 नवंबर प्रत्येक सोमवार को पुणे से रात 9.30 बजे चलकर दूसरे दिन अहमदनगर, बेलापुर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती से छूटकर गोरखपुर सुबह 8.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01454 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल 23, 30 अक्टूबर एवं 6 नवंबर प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से सुबह 10.45 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, लखनऊ (उत्तर रेलवे), कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, दूसरे दिन बीना, भोपाल इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, बेलापुर तथा अहमदनगर स्टेशनों पर रुकते हुये पुणे रात 9.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन एसएलआरडी के 2 कोच, साधारण श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 8, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।