फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new town aria choumukha

कैंपियरगंज का चौमुखा होगा जिले का नौवां टाउन एरिया

Fri, 19 Jul 2019 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
new town aria choumukha
कैंपियरगंज काचौमुखा होगा जिले का नौवां टाउन एरिया
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंपियरगंज तहसील का चौमुखा गांव जिले का नौवां टाउन एरिया (नगर पंचायत) होगा। इसके लिए शासन ने तैयारी पूरी कर ली है। अधिसूचना जारी होने के बाद आपत्ति मांगी गई है। इनके निस्तारण के बाद चौमुखा को टाउन एरिया घोषित कर दिया जाएगा। उधर, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान की मांग पर शासन ने जिला प्रशासन से कौड़ीराम, हाटा और नई बाजार को भी नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। हालांकि अभी इसे लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर बहुत गंभीरता नहीं दिख रही है। माना जा रहा है कि इन इलाकों को नगर पंचायत का दर्जा मिलने में अभी समय लगेगा। अभी जिले में पीपीगंज, पिपराइच, चौरीचौरा, सहजनवां, उनवल, बांसगांव, गोला और बड़हलगंज नगर पंचायत है।
कैम्पियरगंज तहसील के चौमुखा गांव को टाउन एरिया बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। शासन के मांगने पर जिला प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव भी भेज दिया गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से काम आगे नहीं बढ़ पाया। चुनाव बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग को चौमुखा को नगर पंचायत बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। इसके बाद सक्रिय हुए नगर विकास विभाग ने मसौदा तैयार किया। फिर अधिसूचना जारी की गई। प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चौमुखा नगर पंचायत में चौमुखा, बसंतपुर, कैंपियरगंज को पूर्ण रूप से जबकि बनभागलपुर व जनकपुर के आंशिक हिस्से को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली, पानी, सफाई की नियमित सुविधा मिलेगी
चौमुखा के नगर पंचायत बनने के बाद यहां के लोगों को सड़क, बिजली, पानी और सफाई आदि से जुड़ी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उधर, जल्द नगर पंचायत का दर्जा मिलने की सूचना से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। एसडीएम कैम्पियरगंज ने बताया कि चौमुखा को टाउन एरिया बनाने की अधिसूचना जारी हो गई है। ग्राम पंचायतों की जो जमीन इसमें आ रही है उसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए सभी लोगों से आपत्ति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed