{"_id":"5d41767d8ebc3e6d1c215a60","slug":"new-born-child-kidnapped-from-medical-college-gynic-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वार्ड से नवजात बच्ची का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वार्ड से नवजात बच्ची का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 31 Jul 2019 04:37 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 31 Jul 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रसूति वॉर्ड नंबर एक से मंगलवार रात एक नवजात बच्ची का अपहरण हो गया। जानकारी के अनुसार राजघाट थाना के पुरानी चुंगी चौराहा निवासी राकेश वर्मा ने अपनी पत्नी रूबी वर्मा को पिछले मंगलवार को प्रसूति विभाग में भर्ती करवाया था। बुद्धवार को पत्नी ने ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
उसके बाद मरीज को लेबर रूम से प्रसूति वॉर्ड में भेज दिया गया। मंगलवार की रात करीब दो बजे अस्पताल में भर्ती एक महिला ने अचानक किसी अज्ञात स्त्री को नवजात बच्ची को ले जाते देखा और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जब तक बच्ची की मां और घरवाले जागे और भागने वाली महिला को दौड़कर पकड़ना चाहा तब तक वो वॉर्ड के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठकर फरार हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गुलरिहा थाना प्रभारी मनोज कुमार राय और चौकी इंचार्ज तत्काल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। बाद में एसपी अरविंद पांडेय और डॉगस्कवाड टीम भी वहां पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। बच्ची के पिता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन