फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   new born child deadbody found

 फिर मिला शिशु का क्षत-विक्षत शव

Sat, 23 Apr 2016 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 23 Apr 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
new born child deadbody found
नवजात
शिशु के शव को लेकर संवेदनहीन बने मेडिकल कॉलेज में फिर एक शिशु का क्षत-विक्षत शव मिला है। जानवरों ने शव को बुरी तरह से नोंचा है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह वहीं शव है जो दो दिन पहले कुत्ते के मुंह में देखा गया था और छिपाने के लिए इसे बोरे में भरकर फेंक दिया गया था। मामला उजागर होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे तीमारदारों ने एक कुत्ते के मुंह में शिशु को देखा था। तीमारदारों द्वारा दौड़ाए जाने के बाद वह शव छोड़कर भाग गया था। इसके बाद से मेडिकल कॉलेज प्रशासन शव को बाहरी बताने और साबित करने में ही जुटा हुआ है, लेकिन वह शव कहां गया इस पर कुछ नहीं बोल रहा।
विज्ञापन


शनिवार की शाम पोस्टमार्टम हाउस के पास बोरे में एक शिशु का शव देखा गया जिसे जानवर नोंच रहे थे। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को होने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। सूचना पुलिस को भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed