{"_id":"570a9ade4f1c1b3a6dc810c8","slug":"ner-apprentis-engineers-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों बाद मिले तो पुरानी यादें ताजा हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षों बाद मिले तो पुरानी यादें ताजा हुईं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
एनईआर आपरेंटिस इंजीनियर्स के पुनर्मिलन समारोह में उपस्थित लोग।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे अप्रेंटिस इंजीनियर्स का पुनर्मिलन कार्यक्रम शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। लंबे समय बाद अप्रेंटिस इंजीनियर्स मिले तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। रात में सामूहिक भोज के बाद सभी भावुक माहौल में विदा हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत गुब्बारा उड़ाकर की गई। इसके बाद काफी देर तक फोटाग्राफी हुई। परिवार के साथ आए अप्रेंटिस इंजीनियरों ने जमकर सेल्फी ली। आयोजक तपन विकास मुखर्जी ने बताया कि कार्यक्रम में 1952 से 1970 बैच के सदस्यों ने भाग लिया। रेलवे में 1950 से 1970 तक पांच वर्ष के शैक्षणिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण के बाद चार्जमैन पद पर नियुक्ति की जाती थी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु हॉस्टल में एक साथ रहते थे। भाईचारा का माहौल बना रहता था। आयोजन का मकसद यही है कि पुराने दिनों की यादें ताजा हो जाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयद अख्तउद्दीन अहमद ने की।
विज्ञापन
डीआर नागपाल, वीवी शर्मा, एनएस पुन्नू ने प्रशिक्षण के दौरान अपने गुजारे गए समय और यादों को साझा किया। संचालन रंग बहादुर प्रसाद व सतीश चंद श्रीवास्तव ने किया।