फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Nepal police detaines 21 people protesting against India in kathmandu

काठमांडू में मशाल जुलूस निकाल भारत के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए 21 लोग

Tue, 19 Nov 2019 03:38 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 19 Nov 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
Nepal police detaines 21 people protesting against India in kathmandu
सांकेतिक तस्वीर

नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार की शाम को भारतीय दूतावास से लेकर नेपाल संसद तक मशाल जुलूस निकालकर भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वालों ने भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। 

विज्ञापन


मालूम हो कि बीते कई दिनों से सीमा विवाद को लेकर नेपाल में भारत विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच सोमवार को काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे लोगों को नेपाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले लोगों का आरोप है कि कालापानी, लिपुलेख व लिम्पियाधुरा को भारत के नए मानचित्र में गलत ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को अपने विस्तारवाद की नीति में सुधार करना होगा। बताया गया कि भारत, नेपाल और चीन से सटे कालापानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को भारतीय नक्शे में शामिल करने पर नेपाल आपत्ति कर रहा है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नए केंद्रशासित प्रदेश के गठन के बाद भारत सरकार ने देश का जो नया नक्शा जारी किया है, उसी को लेकर नेपाल आपत्ति कर रहा है। 

जारी हुए नए नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर को नवगठित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का हिस्सा दर्शाया गया है, वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान को लद्दाख का अंग बताया गया है। उत्तराखंड के धारचूला इलाके से छूने वाली नेपाली सीमा से कालापानी इलाका सटा हुआ है। 


चीन के नजदीक होने के कारण यह त्रिकोणीय क्षेत्र बहुत संवेदनशील माना जाता है। काठमांडू महानगर पुलिस के प्रमुख उपनिरीक्षक उत्तम राज सुवेदी ने बताया कि प्रदर्शन करने वाले लोग भारतीय दूतावास में घुसने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed