फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Neet held on sunday in 16 centres

NEET : बायो और कमेस्ट्री के आसान सवालों से खिले चेहरे 

Mon, 07 May 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 07 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Neet held on sunday in 16 centres
परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। - फोटो : Amar Ujala
एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए रविवार को शहर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन हुआ। अभ्यर्थियों को बायोलॉजी और केमिस्ट्री के सवाल आसान लगे लेकिन फिजिक्स के सवालों ने पसीने छुड़ा दिए। अभ्यर्थियों का कहना था कि ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी सिलेबस से पूछे गए थे। आसान सवाल ज्यादा होने से कट ऑफ का आंकड़ा ऊपर रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन


नीट परीक्षा के आयोजन को शहर में 16 केंद्र बनाए गए थे। नौ हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सेक्शन से कुल 180 सवाल पूछे गए। हर सही जवाब के लिए 4 अंक और गलत जवाब पर एक नंबर कम किए जाएंगे। पिछले वर्षों के आकंड़ों को आधार माने तो अभ्यर्थियों को एमबीबीएस में दाखिले के लिए कम से कम 500 से अधिक नंबर स्कोर करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन


मुन्ना भाइयों को खोजती रहीं निगाहें 
नीट के लिए सीबीएसई ने ड्रेस कोड लागू किया था। परीक्षा केंद्रो के बाहर इसकी कड़ी निगरानी की गई। घड़ी और जूते और सैंडल पर पूरी तरह से पाबंदी रही। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद परीक्षकों ने मेन गेट पर ही रक्षासूत्र, कड़े, कलाई घड़ी और जूते भी रखवा लिए। लड़कियों के गहने, हेयर क्लचर की भी जांच की गई। अभ्यर्थियों के कान भी जांचे गए। हॉफ शर्ट या टीशर्ट पहनने वाले अभ्यर्थियों को ही केंद्र के अंदर दाखिल होने की अनुमति दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्रों में एंट्री के लिए इस बार दो स्लॉट बनाए गए थे। इसकी जानकारी भी एडमिट कार्ड पर दे दी गई थी। स्लॉट ए की सुबह 7:30 से 8:30 बजे और स्लॉट बी की एंट्री सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच कराई गई। देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

पेपर पिछले साल की अपेक्षा आसान था। बायोलॉजी और केमिस्ट्री विद्यार्थियों के लिए ज्यादा अंक हासिल करने वाले विषय होेंगे। बायो मेें 46 सवाल कक्षा 12 और 44 सवाल 11 कक्षा के सिलेबस से पूूछे गए थे। फिजिक्स का पेपर कठिन था। सवाल पेचीदा थे, मगर केमिस्ट्री के पेपर में फिजिकल केमिस्ट्री का टॉपिक विद्यार्थियों के लिए प्लस प्वाइंट रहा है। इस बार का कट ऑफ भी पिछले साल की तरह 540 अंक या इससे अधिक रहने की उम्मीद है।
- एसके राय, फिजिक्स मेंटर, डॉयरेक्टर गुरूकुल पाठशाला

विद्यार्थी बोले 
फिजिक्स के केलकुलेशन ने किया परेशान
फिजिक्स के सेक्शन में ज्यादा सवाल केलकुलेशन पर आधारित थे। इन्हें हल करने में ज्यादा समय लगा। बायो का पेपर सबसे आसान था, ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी से पूछे गए थे।
कार्तिकेय सिंह, रामजानकी नगर

केमिस्ट्री का पेपर आसान लगा
पेपर अच्छा हुआ है। केमिस्ट्री का पेपर आसान लगा, ज्यादातर सवाल आर्गेनिक केमिस्ट्री से पूछे गए थे। ज्यादा से ज्यादा सवालों को हल किया है। बेहतर रैंक की उम्मीद है।
कुशल थापा, गांधी गली

पिछले साल के मुकाबले सरल थे सवाल 
फिजिक्स के सवालों ने परेशान किया। केमिस्ट्री और बायो से ज्यादा अंक हासिल करने की उम्मीद है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार का पेपर आसान था। 
आशीष गुप्ता, छात्रसंघ चौराहा

फिजिक्ल केमिस्ट्री में मिलेंगे पूरे नंबर
केमिस्ट्री का पेपर बायोलॉली से भी आसान लगा। फिजिकल केमिस्ट्री की अच्छी तैयारी की थी, पेपर में इसका फायदा मिलेगा। बायो में भी अच्छे मार्क्स लाने की उम्मीद है।
प्रियंका, गोरखपुर

माइनस मार्किंग का रखा ख्याल
एक्जाम में माइनस मार्किंग का खास ख्याल रखा । कोशिश रही जिन सवालों के बारे में पता हैं उन्हें ही हल करूं । तुका मारने से खुद को रोका, कुल 110 सवाल हल किए हैं।

अभिलाषा, रानीडीहा

अच्छे रैंक की उम्मीद
बायोलॉजी के प्रश्न पत्र में मानव मनोविज्ञान और प्लांट किंगडम के सवाल में बेहद आसान लगे। फिजिक्स का पेपर कठिन था, फिर भी कई सवालों को हल किया। अच्छे रैंक की उम्मीद है।
शिवांगी ओझा, बेलीपार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed