फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   NDRF SDRF and PAC teams organises Mega Mock Drill in Gorakhpur

गोरखपुर: आपदा प्रबंधन टीम ने मेगा मॉक ड्रिल कर जीता लोगों का भरोसा

Thu, 18 Jul 2019 04:27 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 18 Jul 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
NDRF SDRF and PAC teams organises Mega Mock Drill in Gorakhpur
गोरखपुर में आयोजित मेगा मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के मुक्तिधाम राजघाट राप्ती तट पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मेगा मॉक ड्रिल कर लोगों को संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की आपदा आने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लोगों के बचाव के लिए तैयार है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त जयंत नार्लीकर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि इस मॉक ड्रिल का मकसद गोरखपुर की जनता के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करना है। 

विज्ञापन


बाढ़ या किसी अन्य आपदा आने पर आपदा प्रबंधन टीम हर वक्त आम जनमानस की मदद के लिए तैयार है। वहीं विशिष्ट अतिथि आईजी जय नारायण सिंह ने कहा कि हमारी गोरखपुर जनपद पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ तथा पीएसी की टीम हमेशा किसी भी आपदा से निपटने के लिए तत्पर है। 
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के दौरान आपदा प्रबंधन टीम ने एक नदी में फंसी जनता को हेलीकॉप्टर से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस हेलीकॉप्टर का नेतृत्व नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह कर रहे थे। इस दौरान ऑब्जर्वर कर्नल अमित खोसला और डिप्टी कमांडेंट पी एल शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed