फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Navraatri sixth day

महाषष्ठी पर हुआ विशेष पूजन

Mon, 03 Apr 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 03 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Navraatri sixth day
भारत सेवा संघ में मां दुर्गा की आरती उतारतीं मेयर, डीआईजी व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
माता मातेश्वरी सेवा दरबार पचपेड़वा में रविवार को नवरात्र की महाषष्ठी के मौके पर विशेष पूजन व अनुष्ठान हुआ। इस मौके पर विधिविधान से कन्या पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


शाम पांच बजे हुए इस कार्यक्रम में 1008 दीप जलाकर माता जगदंबा की आरती उतारी गई। इसके बाद 108 कन्याओं के पांव पखारकर उन्हें चुनरी ओढ़ाकर पूजा गया। इसके बाद निराजल व्रत धारण करने वाले माता भक्तों ने शाम आठ बजे माता का प्रसाद ग्रहण करके अपना व्रत पूर्ण किया। इसके बाद सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें सद्गुरु माता गुरुश्री ने बताया कि शक्ति की भक्ति मानव आदि काल से करता आ रहा है। शक्ति हर किसी के किसी न किसी रूप से किसी की बात को सुनती हैं और उनके बिगड़े कार्य बना देती हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर अजय कुमार श्रीवास्तव, राजदेव जायसवाल, आचार्य सुनील, गुड्डू, अरुण त्रिपाठी, गणेश शर्मा, फूलचंद शर्मा, आलोक राय, राजेश विश्वकर्मा, रंजीत कुशवाहा, जयप्रकाश श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र शर्मा, रवींद्र रावत, दयाशंकर, मंतीरा देवी, लालमुनी, गुड्डी देवी, रीता चौरसिया, रामपत निषाद, पप्पू, बबलू, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सेवाश्रम संघ में मां की प्रतिमा का अनावरण
कैंट थाने के निकट स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में रविवार को शक्तिशाली राष्ट्र गठन, शांतिए अखंडता आदि के संकल्प हेतु 10वां वार्षिक महोत्सव श्रीश्री वासंती दुर्गा पूजा, रामनवमी व अन्नकूट उत्सव का प्रारंभ हुआ। सायंकाल यहां मां की प्रतिमा का अनावरण मेयर डॉ. सत्या पांडेय व डीआईजी एन चौधरी ने किया। 
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष व प्रभारी स्वामी निरुश्रेयसानंद की देखरेख में काठमांडू से आए स्वामी रुद्रानंद, हरिद्वार के स्वामी असीतानंद, ऋ षिकेश के स्वामी संस्थानंद ने कार्यक्रम संपन्न कराया। आयोजन में डॉ. अमरनाथ चटर्जी, डॉ. प्रशांतो चटर्जी, सुभाष दत्ता, जगदीश बसाक, अमित कुमार शर्मा, गोपाल महाराज, गणेश थापा, डॉ. रामशरण, रामशरण पाल, नारायण चेतनानी, डॉ. बीएल गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा, राजन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।


धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी
संतोषी माता मंदिर से रविवार की सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। नवरात्र के उपलक्ष्य में निकली इस प्रभातफेरी में भजन गायक राकेश श्रीवास्तव ने अपने भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रभातफेरी चरनलाल चौक, दुर्गावाड़ी, गंगेज चौक, जटाशंकर, धर्मशाला होते हुए गोलघर काली मंदिर पहुंची। वहां माता की विशेष आरती हुई। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष आरती के दौरान झांझ, मजीरे के साथ संगत दे रहे थे। इसमें प्रमुख रूप से तिलकधारी सिंह, शिवजी तिवारी, अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, छट्ठू प्रसाद, कृष्ण मोहन, मतीरमा, रागिनी, संगीत, शकुंतला, सुनीता, शीला, माया आदि शामिल थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed