{"_id":"5d7ff0de8ebc3e93a3342d74","slug":"nagat-nigam-gorakhpur-news-gkp3218813177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर मिले पशु तो हाउस टैक्स में जुड़ेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर मिले पशु तो हाउस टैक्स में जुड़ेगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर मिले पशु तो हाउस टैक्स में जुड़ेगा जुर्माना
गोरखपुर। अगर शहर की सड़कों पर दुधारू पशु घूमते नजर आएंगे तो हाउस टैक्स के साथ जुर्माने की राशि भी अदा करनी पड़ेगी। इसके लिए नगर निगम ने ‘कैटल फ्री स्ट्रीट’ एप डेवलप किया है। इस एप से फोटो खींच कर अपलोड करने के साथ ही यह नगर निगम के सर्वर पर पहुंच जाएगा। अगर मौके पर जुर्माने की राशि अदा कर दी जाती है तो उसकी रसीद मिल जाएगी। अन्यथा ई-चालान के माध्यम से यह हाउस टैक्स के साथ जुड़कर आएगा।
शहर को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से सभी पशुओं में जियो टैग लगा जा रहा है। 40 वार्डों में टैगिंग का काम पूरा हो चुका है। बचे हुए 30 वार्डों में पशुओं में टैग लगाने का काम जारी है। जिन पशुओं में टैगिंग का काम पूरा हो चुका है, उनके पकड़े जाने पर एप के माध्यम से जुर्माना लगाया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ला ने बताया कि जिन वार्डों में जियो टैगिंग का काम पूरा हो गया है। वहां के पशु छुट्टा घूमते मिले तो मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा। जिन पशुओं के जियो टैग नहीं होंगे ,उन्हें छुट्टा मानते हुए पकड़कर महराजगंज के मधवलिया पशुबाडे़ में भेज दिया जाएगा।
पशुओं के कानों में लगाया गया है जियो टैग
शहर के सभी पशुओं के कानों में जियो टैग लगाया गया है। इस पर पशुओं की फोटो के साथ नंबर अंकित है। ‘कैटल फ्री स्ट्रीट’ से फोटो अपलोड करने पर यह निगम के सर्वर पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
:: पहली बार देना होगा त्र 5000 रुपये जुर्माना
सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि जिन पशुपालकों के पशु सड़क पर पकड़े जाएंगे, उन्हें पहली बार 5000 रुपये की राशि जुर्माने के तौर पर देनी होगी। दूसरी बार में सात हजार और तीसरी बार 10 हजार रुपये चुकाने होंगे। चौथी बार में पशुपालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा पकड़े गए पशुओं को मधवलिया गोसदन भेज दिया जाएगा।
भर गया शहर में बना कान्हा उपवन
शहर के महेवा इलाके में बनाया गया कान्हा उपवन भर चुका है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि अब तक यहां 550 छुट्टा पशुओं का पकड़कर रखा जा चुका है। अब पकड़े जा रहे पशुओं को मधवलिया भेजा जा रहा है।