{"_id":"58d536d84f1c1ba06e1a44a9","slug":"nagar-nigam-removed-encoaches-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाते नगर निगम के कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी शनिवार को गोरखपुर में होंगे। ऐसे में सभी सरकारी विभाग सक्रिय हो गए हैैं। खासतौर पर शहर की सफाई का जिम्मा रखने वाले नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से गोरखनाथ मंदिर को जोड़ने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को भी शहर की प्रमुख सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों के विरोध में अभियान चलाकर सड़कें खाली कराई गईं। इस दौरान काफी मात्रा में सामान भी जब्त किए गए।
नगर आयुक्त बद्रीनाथ सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, जिला पंचायत रोड से बेनीगंज और भाजपा दफ्तर तक अतिक्रमण हटाया। मोहद्दीपुर पर कई जगह लोगों ने रास्ते पर अवैध कब्जा कर छोटेे-छोटे ढाबे, दुकानें आदि लगा रखी थीं। टीम ने सभी को वहां से हटा दिया। ठेले और पटरी दुकानदारों को भी रास्ते से हटा दिया गया।
टीम ने हरिओम नगर रोड पर रेहड़ी हटाने का प्रयास किया तो उससे लगी दीवार भी ढह गई। इस दौरान कर्मचारी बाल-बाल बचे। जिला पंचायत रोड पर लोग टेंट भी लगा रखे थे। टीम ने मौके पर ही उन्हें वहां से उखाड़ दिया। कुछ जगह पर लोगों ने विरोध किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद पुलिस बल ने उनकी एक नहीं चलने दी। इस दौरान आधा दर्जन वाहन सामान जब्त किया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई के चलते बीच-बीच में जाम भी लगता रहा।