फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam recruitment

डेट बढ़ने की उम्मीद में शाम पांच बजे तक हुई रजिस्ट्री

Wed, 10 Aug 2016 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 10 Aug 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam recruitment
मुख्य डाकघर में सफाई कर्मचारी की भर्ती के लिए रजिस्ट्री कराने के लिए लगी भीड़। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
नगर निगम में सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वालों की भीड़ इसके अंतिम दिन भी डाकघर में जुटी रही। डेट बढ़ने की उम्मीद में बेरोजगारों ने शाम पांच बजे तक स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री कराई। इसकी डिलीवरी विभाग बृहस्पतिवार को करेगा। अगर डेट नहीं बढ़ी तो बृहस्पतिवार को पहुंचने वाले आवेदन कूड़े के ढेर में नजर आएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम की सफाई कर्मी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्रों की अंतिम तिथि 10 अगस्त घोषित थी। इस तिथि के देर शाम तक नगर निगम में 1360 पदों के लिए करीब एक लाख 75 आवेदन पहुंच चुके थे। बुधवार को आवेदन पत्रों की रजिस्ट्री कराने वालों को इस बात की जानकारी थी कि उनका फार्म निर्धारित अवधि में नहीं पहुंचेगा। बावजूद इसके वे इस उम्मीद में रजिस्ट्री करा रहे थे कि अगर डेट बढ़ गई तो उनके आवेदन स्वीकार कर लिए जाएंगे। प्रवर अधीक्षक डाक डीबी त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को हुई बुकिंग की डिलीवरी बृहस्पतिवार को की जाएगी।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक को कड़ी फटकार

कामकाज में लापरवाही करने पर आरएमएस डाकघर के अधीक्षक को सीनियर पोस्ट मास्टर ने कड़ी फटकार लगाई। दरअसल नगर निगम सफाई कर्मी सीधी भर्ती के आवेदन पत्रों की जो भी बुकिंग डाकघर ने की थी। उसके करीब 60 बैग्स को स्कैन किए बगैर हेड  पोस्ट ऑफिस भेज दिया था। बैग्स में भी मानक के विपरीत लिफाफे रखे गए थे। यही नहीं, उन्होंने सूची तक हेड पोस्ट ऑफिस को उपलब्ध नहीं कराई थी। लिहाजा हेड पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर डिलीवरी करने से पहले बैग्स को स्कैन किया गया और उसके लिए अतिरिक्त  कर्मचारी लगाए गए। इस पर सीनियर पोस्ट मास्टर ने फोन करने अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed