फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam news

19 साल से नगर निगम ने आय के स्रोत बढ़ाने का नहीं किया इंतजाम

Mon, 18 Nov 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam news
नगर निगम ने 19 साल से आय के स्रोत बढ़ाने का नहीं किया इंतजाम
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नगर निगम के नए भवन के भूमि पूजन पर नगर निगम प्रशासन को अपनी आय के स्रोत बढ़ाने का निर्देश दिया। मुुख्यमंत्री का यह निर्देश यूं ही नहीं है। नगर निगम ने पिछले 19 साल से अपनी आय बढ़ाने का कोई इंतजाम नहीं किया। जिस अवस्थापना निधि से नगर निगम को अपनी आय का स्रोत बढ़ाना था, उस रकम को भी शहर में नाली, खड़ंजा बनाने में खर्च कर दिया गया। जबकि, शासनादेश के अनुसार अवस्थापना निधि से प्राप्त आय का 60 प्रतिशत कार्य स्थायी प्रकृति और 40 प्रतिशत नगर निगम की आय के नए स्रोत विकसित करने का प्रावधान है।
सामान्य तौर पर नगर निगम को अवस्थापना निधि से हरेक साल करीब 17 करोड़ रुपये मिलते रहे हैं। हालांकि वर्ष 2018-19 में नगर निगम को मात्र 4.5 करोड़ रुपये ही मिले। प्रावधान के अनुसार नगर निगम को अवस्थापना निधि में मिले फंड का 40 प्रतिशत आय के संसाधनों को बढ़ाने के लिए खर्च करना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मद में करोड़ों रुपये मिलने के बावजूद निगम की ओर से पिछले करीब 19 वर्षों में आय के नए स्रोत बनाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम की आय उसकी परंपरागत हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, सीवर टैक्स, विज्ञापन, रेंट, अस्थायी पार्किंग समेत कुछ अन्य संसाधनों तक सीमित रह गया है। ऐसे में अब नगर निगम के सामने ‘कंगाली’ सी स्थिति हो गई है। नगर निगम बोर्ड के एक साल पूरा होने के बावजूद पार्षदों द्वारा दिए गए वरीयता वाले प्रस्ताव भी पूरे नहीं कराए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम बार वर्ष 2000 में नगर निगम ने बनवाई थी दुकानें
शहर में नगर निगम की करीब 2100 दुकानें हैं। इन दुकानों को बनाने की शुरुआत 1983-84 से शुरू हुई थी। अंतिम बार 2000 में इन दुकानों का निर्माण कराया गया। सबसे पुरानी दुकानें गोलघर में 1969-70 में बनी हैं। इन दुकानों से नगर निगम को हरेक साल करीब 2.70 करोड़ रुपये की आय होती है।
1998 में बनाई गई थी अवस्थापना निधि के संबंध में नीति
प्रदेश में अप्रैल 1998 में अवस्थापना निधि के संबंध में नीति बनाई गई थी। अप्रैल 1999 में ही शासनादेश जारी कर इस निधि से 60 प्रतिशत कार्य स्थायी प्रकृति के करने के अलावा 40 प्रतिशत राशि नगर निगम की आय के लिए नए स्रोत विकसित करने का प्रावधान कर दिया गया। लेकिन नगर निगम की ओर से इस दिशा में पिछले 19 वर्षों से कोई भी काम नहीं किया गया है, जबकि नगर निगम को इस निधि के करीब 80 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।

राज्य वित्त आयोग फंड में कमी के बाद बढ़ गई मुश्किल
पिछले वर्ष सरकार ने राज्य वित्त आयोग द्वारा फंड में करीब 77 करोड़ रुपये की कमी कर दिए जाने के वजह से नगर निगम के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। माली हालत दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने शहर के लोगों पर बोझ डाल दिया था, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ है। नामांतरण टैक्स में तकरीबन 100 गुना तक की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed