{"_id":"5dc9c1478ebc3e5b2008eff0","slug":"nagar-nigam-bult-road-in-26-aria-gorakhpur-city-news-gkp328909033","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने दी 26 सड़कों के निर्माण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने दी 26 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
विज्ञापन

गोरखपुर। अगली बरसात में शहर के विभिन्न इलाके के लोगों को परेशानी नहीं झेलनी होगी। नगर निगम ने करीब 10 करोड़ की लागत से 26 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। इनके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। सबसे ज्यादा राहत नंदानगर के लोगों को मिलने वाली है।
नगर निगम ने नंदानगर पुलिस चौकी से एयरफोर्स गेट तक हॉट मिक्स प्लांट से तकरीबन एक करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराने का फैसला किया है। इस सड़क के बन जाने के बाद नंदा नगर, दरगहिया, सैनिक विहार, सैनिक कूंज, नया गांव, यादवटोला, जीतपुर, अवध विहार समेत कई अन्य मोहल्लों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय पार्षद चंद्रावती देवी ने कहा कि सीवर लाइन बिछाने की वजह से यह सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी थी। जिससेे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में सड़कों के निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर हासिल करने के बाद फर्म या ठेकेदार को डेढ़ महीने के अंदर ही काम कराना होगा।
मुख्य रूप से इन सड़कों का होगा निर्माण
वार्ड नंबर 5- पुलिस चौकी से शमशेर गेट तक हाट मिक्स प्लांट सड़क
वार्ड नंबर 6- चरगावां राप्तीनगर फेज 4 में राज मेडिकल स्टोर के सामने से एसआई क्लिनिक तक हॉट मिक्स प्लांट सड़क
वार्ड नंबर 9- आनंद मशरूम से विधायक महेंद्र पाल सिंह के घर तक सीसी रोड
वार्ड नंबर 9- बशारतपुर में एल्युुमुनियम फैक्ट्री मेन रोड कटरा से दुर्गा मंदिर तक नाली एवं सीसी रोड
वार्ड नंबर 11- हुमायूंपुर उत्तरी में शांति बेकरी से नारायणी अस्पताल तक एवं गलियों का सीसी रोड
वार्ड नंबर 20- गिरधरगंज आवास विकास कॉलोनी में सूर्या स्कूल से पुराना पंप हाउस तक हॉट मिक्स प्लांट रोड
वार्ड नंबर 21- विधायक विपिन सिंह के घर से हरिहर प्रसाद दुबे मार्ग तक सीसी रोड एवं नाली
वार्ड नंबर 21- बेतियाहाता में प्रदीप पांडेय के मकान से हिमांशु चतुर्वेदी के घर तक सीसी रोड एवं नाली
वार्ड नंबर 24- कैंसर हॉस्पिटल से मदरसा चौराहा होते हुए गोड़धोइया नाले की ओर सीसी सड़क एवं नाली
वार्ड नंबर 30- महेवा में सूर्यनाथ मौर्य के मकान से जमाल समानी तक नाली एवं सीसी रोड
वार्ड नंबर 40- दीवान बाजार में बृज कुशवाहा के मकान से शंभु कुशवाहा के मकान तक सीसी रोड
वार्ड नंबर 48- दरियाचक अमातुल्लाह के मकान से शाह मोहम्मद के मकान से होते हुए लालजी के मकान तक मिट्टी सोलिंग एवं नाली
वार्ड नंबर 59- हांसूपुर में रावत पाठशाला से अर्पित चौधरी के मकान होते हुए ओमप्रकाश के मकान तक सीसी रोड एवं नाली