फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   nagar nigam and rapti nagar dipo dengue issue

डेंगू: नगर निगम ने राप्ती नगर डिपो को दिया नोटिस

Mon, 21 Oct 2019 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam and rapti nagar dipo dengue issue
डेंगू: नगर निगम ने राप्ती नगर डिपो को दिया नोटिस
विज्ञापन

गोरखपुर। राप्ती नगर डिपो में रखे बेकार टायरों में डेंगू के लार्वा मिलने पर नगर निगम ने रोडवेज के राप्ती नगर डिपो को नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द ही इन बेकार टायरों को शिफ्ट नहीं किया गया तो जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, नगर निगम की ओर से डिपो में सफाई कराने के साथ कीटनाशक का छिड़काव कराया गया।
शहर में डेंगू के पैर पसारने के बाद नगर निगम की ओर से जगह-जगह जांच की जा रही है। राप्ती नगर बस डिपो की जांच में वहां रखे टायरों में इकट्ठा पानी में काफी संख्या में डेंगू के लार्वा मिले थे। मेयर सीताराम जायसवाल ने राप्ती नगर बस डिपो के एआरएम से बात कर इन टायरों को दो दिन के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को सीएमओ डॉ. शशिकांत तिवारी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने बस डिपो पहुंचे और नोटिस दिया गया। साथ ही वहां सफाई कराने के साथ छिड़काव भी किया गया। जांच के दौरान रविवार को भी टायरों में पानी भरा मिलाष
विज्ञापन
विज्ञापन

राप्ती नगर बस डिपो के एआएएम को नोटिस दिया गया है। साथ ही कहा गया कि जल्द से जल्द पानी भरे पुराने टायरों को हटा दें अन्यथा नगर निगम की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा।

डॉ. मुकेश रस्तोगी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
टायरों की नीलामी निदेशालय स्तर पर होती है। शनिवार को करीब 900 टायरों की नीलामी की गई। बाकी बचे रह गए टायरों की भी जल्द नीलामी हो जाएगी। एहतियातन टायरों से पानी निकालने के साथ उसे प्लास्टिक से अच्छी तरह से ढक दिया गया है।
- धनजी राम, रीजनल सर्विस मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed