फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder to brother in sahajanawa

संपत्ति के विवाद में छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 18 Jul 2019 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
murder to brother in sahajanawa
सहजनवां में हत्या किए गए प्रभाकर की फाइल फोटो।
छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला
विज्ञापन

पिपरौली (गोरखपुर)। सहजनवां इलाके के अड़ीलापार गांव में बुधवार की सुबह संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने प्रभाकर (30) के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। प्रभाकर बुधवार को ही मुंबई से घर लौटे थे। हत्या की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी बरामद कर ली।
अड़ीलापार निवासी रामसावर सब्जी की खेती करते हैं। तीन बेटों में बड़ा बेटा सुनील घर पर ही रहता है। दूसरा बेटा प्रभाकर और सबसे छोटा कन्हैया मुंबई में रहकर पेंट पालिश करते थे। बुधवार की सुबह ही प्रभाकर मुंबई से घर आए थे। प्रभाकर ने आते ही कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर को अपना बताया, जिससे विवाद हो गया। घर में प्रभाकर की भाभी (सुनील की पत्नी) से गाली-गलौच हो गई। भाभी शिकायत लेकर प्रधान के पास जाने की बात कहते हुए घर से निकली। पीछे से प्रभाकर ने दौड़ा लिया। सुनील भी पीछे से पत्नी को बचाने के लिए दौड़े। घर के बाहर कुल्हाड़ी रखी हुई थी, जिसे सुनील ने उठा लिया। सुनील ने छोटे भाई प्रभाकर पर पीछे से हमला कर दिया। सिर पर कुल्हाड़ी लगते ही प्रभाकर नीचे गिर पड़े। इसके बाद भी सुनील ने कुल्हाड़ी से कई वार किया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घायल छोटे भाई को आरोपी सुनील खुद ही लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। वहां से रेफर करने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही प्रभाकर की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ही मायके में मौजूद प्रभाकर की पत्नी को भी घटना की जानकारी दी। वह भी दोपहर तक घर पहुंच गई। घटना के समय पिता मंडी में सब्जी बेचने गए थे। छोटा भाई मुंबई से रवाना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में हुई थी शादी
प्रभाकर की शादी बीते 19 मार्च को हुई थी। मई तक रहने के बाद वह मुंबई कमाने चले गए थे और पत्नी मायके चली गई थी। बुधवार की सुबह प्रभाकर घर लौटे थे। फिर विवाद के बाद उसकी हत्या हो गई।

एक लाख रुपये से शुरू हुआ था विवाद
प्रभाकर का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले धन से ही पूरा आवास नहीं बना था। उसने भी एक लाख रुपये की मदद की थी। इस वजह से उसे भी हिस्सा मिलना चाहिए। इसी बात पर उसका भाभी से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed