{"_id":"5ded4c6b8ebc3e1bc931e62c","slug":"murder-case-gorakhpur-city-news-gkp3325031125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के शव को घर के सामने छोड़ गई थी महिला, दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के शव को घर के सामने छोड़ गई थी महिला, दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का केस
Mon, 09 Dec 2019 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट में घायल गोरखनाथ के राजेंद्रनगर निवासी सतीश शुक्ला (24) की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को उनके पिता शिवकुमार की तहरीर पर पीपीगंज के अकटहवा निवासी अंजली साहनी के खिलाफ कैंट पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।
चिलुआताल के कूड़वा निवासी शिवकुमार परिवार के साथ गोरखनाथ के राजेंद्रनगर में मकान बनवाकर रहते हैं। कैंट पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके बेटे सतीश की दोस्ती पीपीगंज के अकटहवा निवासी अंजली से थी। आरोप है कि 24 नवंबर की रात 9 बजे अंजली ने उनके बेटे को फोनकर अपने भाई के मोहद्दीपुर स्थित किराए के कमरे पर बुलाया। वहां किसी बात पर महिला से उसकी मारपीट हो गई। घायल सतीश को अंजली जिला अस्पताल ले आई। वहां सतीश की मौत हो गई। इसके बाद अंजली, सतीश के शव को उनके घर के सामने छोड़कर फरार हो गई।
इस संबंध में कैं ट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।