फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Municipal removed from the steeple Flex

नगर निगम ने घंटाघर से हटाया फ्लैक्स

Sun, 01 Nov 2015 01:43 AM IST
गोरखपुर।
गोरखपुर। Updated Sun, 01 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने घंटाघर से हटाया फ्लैक्स
विज्ञापन

गोरखपुर। कुछ दिनों पहले विज्ञापन के लिए घंटाघर पर लगाए गए फ्लैक्स को नगर निगम ने शनिवार को हटवा दिया। इसके अलावा परिसर के आसपास लगाए गए अन्य प्रचार सामग्री को भी हटा दिया गया। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। हालांकि जिस व्यक्ति ने घंटाघर (चीगान टावर) पर फ्लैक्स लगाकर लोगों को विज्ञापन के लिए आमंत्रित किया था, वह घंटाघर को बनवाने वाले खानदान से ही ताल्लुक रखता है। जबकि घंटाघर को बनवाने वाले चीगान साहू के पुत्रों रामखेलावन साहू और ठाकुर प्रसाद साहू ने म्यूनिसिपल बोर्ड के अध्यक्ष से इस बात का करार किया था कि घंटाघर पर किसी भी प्रकार का नोटिस, पोस्टर या विज्ञापन नहीं लगाया जा सकता है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद्र ने चेतावनी दी है कि अगर इस ऐतिहासिक इमारत पर फिर से किसी भी व्यक्ति के द्वारा किसी भी तरह का प्रचार किया जाता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed