फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mother and son dies after Truck collide with ambulance

ट्रक से टकराई एंबुलेंस, मां-बेटे की मौत, चार जख्मी

Tue, 18 Dec 2018 09:27 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)
ब्यूरो, अमर उजाला, बर्डपुर (सिद्धार्थनगर) Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Dec 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
mother and son dies after Truck collide with ambulance
सांकेतिक तस्वीर

मोहाना क्षेत्र के सेमरी गांव में सोमवार शाम खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलसी महिला को गोरखपुर से लखनऊ ले जाते समय एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में महिला के साथ उसके बेटे की भी मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। उनका पीजीआई में उपचार हो रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

    
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के टोला सेमरी गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी ईना (28) सोमवार को घर में खाना बनाते समय अचानक साड़ी में आग लग जाने से बुरी तरह झुलस गई थी। इलाज के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


वहां भी सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तत्काल लखनऊ ले जाने को कह दिया। सोमवार की रात को ही परिजन महिला को एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे। वह बाराबंकी के पास पहुंचे थे तभी एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ईना व उसके छह वर्षीय पुत्र शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही, एंबुलेंस में सवार परिवार के चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा है। घायलों में ईना के पति ओमप्रकाश (30),  श्यामप्रकाश (25), ज्ञानप्रकाश (23) व मोती (24) शामिल हैं। एक ही परिवार के सभी परिजनों के घायल होने तथा दो की मृत्यु होने से पूरा गांव शोक में डूब गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed