{"_id":"57fbf21e4f1c1b675228f3be","slug":"moharram-for-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुलदुल के जुलूस में जंजीर और कमा का मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुलदुल के जुलूस में जंजीर और कमा का मातम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 11 Oct 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
मोहरर्म के अवसर पर शहर के कई इलाकों से जुलूस गुजरा।
- फोटो : rajesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम की आठवीं तारीख पर सोमवार की रात शहर का दुलदुल का जुलूस रवायती तरीके से निकाला गया, जिसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जुलूस के दौरान मातमदारों ने नौहाख्वानी, सीनाजनी तथा जंजीरी व कमा का मातम किया।
दुलदुल का तारीखी कदीमी मातमी जुलूस मेहंदी के साथ देर रात आगा मुख्तार हुसैन की जानिब से उनके बसंतपुर स्थित आवास से निकला। हैदर बाजार नकी रोड, घंटाघर, रेती चौक होता हुआ देर रात यह जुलूस गीता प्रेस रोड स्थित इमामबाड़ा आगा साहेबान पहुंचकर संपन्न हुआ। मातमी जुलूस में हजरत इमाम हुसैन, उनकी फौज के सिपहसालार और अलमदार हजरत अब्बास, उनकी सवारी जुलजनाह दुलदुलद्ध के साथ अंजुमन हुसैनिया के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। बहुत से बच्चों व नौजवानों ने अपने सिर पर कमा, छोटी तलवार से और जंजीरों से मातम किया।
बदलते मौसम के साथ सर्द होती रात में मातम करने वालों के खुले बदन से बहते खून का मंजर देख उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रहे।
जुलूस के दौरान नौहाख्वानी के फरायज मिर्जा अली अब्बास, आरिफ हुसैन, अफरोज, आलम, तकी, सैफ, तालिब, साबिर हुसैन, मुंतजिर हुसैन आदि ने अंजाम दिया। कमा व जंजीरी मातम करने वालों में मुख्य रूप से मुंतजिर हुसैन, ताहाए तालिब, सनी, विक्की आदि शामिल थे। अंजुमन हुसैनिया के अध्यक्ष सैय्यद सिब्ते हसन रिजवी ने बताया कि जुलूस में एजाज हुसैन रिजवी, अलमदार हुसैन, अशफाक हैदर, वसी रजा, फरीद रिजवी, एलिया जाफरी, मुसब्बिर हुसैन, बब्लूए रफत हुसैन, अरशद, इमरान, शमशीर आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
सोमवार को आठवीं मोहर्रम पर शहर के मशहूर लठिया सालार व मेंहदी के जुलूस निकाले गए जिन्हें देखने के लिए देर रात तक सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। देर रात तुर्कमानपुर से लठिया सालार व पहाड़पुर से मेंहदी का जुलूस निकला जो पांडेयहाता, घंटाघर, रेती चौक, नखास चौक, खूनीपुर, लालडिग्गी, हाल्सीगंज, नकी रोड होता हुआ भोर में अपने इमामचौक पहुंचकर संपन्न हुआ। इसी प्रकार बिंद टोला से मेंहदी का जुलूस निकला जो बड़े काजीपुर जाफरा बाजार चौक, बेनीगंज, ईदगाह रोड, चरन लाल चौक, अलीनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, खूनीपुर, मिर्जापुर, घासी कटरा, कर्बला रोड जाफरा बाजार सब्जी मंडी होता हुआ अपने इमाम चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। देर रात नखास चौक पर तुर्कमानपुर के लठिया सालार व बिंद टोला के मेंहदी के जुलूस की रसन चौकी का मिलन हुआ। इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद के नेतृत्व में जुलूसों का यहीं पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
दुलदुल का तारीखी कदीमी मातमी जुलूस मेहंदी के साथ देर रात आगा मुख्तार हुसैन की जानिब से उनके बसंतपुर स्थित आवास से निकला। हैदर बाजार नकी रोड, घंटाघर, रेती चौक होता हुआ देर रात यह जुलूस गीता प्रेस रोड स्थित इमामबाड़ा आगा साहेबान पहुंचकर संपन्न हुआ। मातमी जुलूस में हजरत इमाम हुसैन, उनकी फौज के सिपहसालार और अलमदार हजरत अब्बास, उनकी सवारी जुलजनाह दुलदुलद्ध के साथ अंजुमन हुसैनिया के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी की। बहुत से बच्चों व नौजवानों ने अपने सिर पर कमा, छोटी तलवार से और जंजीरों से मातम किया।
विज्ञापन
बदलते मौसम के साथ सर्द होती रात में मातम करने वालों के खुले बदन से बहते खून का मंजर देख उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रहे।
जुलूस के दौरान नौहाख्वानी के फरायज मिर्जा अली अब्बास, आरिफ हुसैन, अफरोज, आलम, तकी, सैफ, तालिब, साबिर हुसैन, मुंतजिर हुसैन आदि ने अंजाम दिया। कमा व जंजीरी मातम करने वालों में मुख्य रूप से मुंतजिर हुसैन, ताहाए तालिब, सनी, विक्की आदि शामिल थे। अंजुमन हुसैनिया के अध्यक्ष सैय्यद सिब्ते हसन रिजवी ने बताया कि जुलूस में एजाज हुसैन रिजवी, अलमदार हुसैन, अशफाक हैदर, वसी रजा, फरीद रिजवी, एलिया जाफरी, मुसब्बिर हुसैन, बब्लूए रफत हुसैन, अरशद, इमरान, शमशीर आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
लठिया सालार जुलूस में दिखा जज्बा व जुनून
जैसे जैसे इमाम हुसैन की शहादत की तारीख करीब आ रही है वैसे-वैसे अकीदतमंदों के हौसले तो बढ़ ही रहे हैं साथ ही उनके दिलो-दिमाग में अपने इमाम की शहादत का गम भी घर करता जा रहा है। यही कारण है कि आठवीं मोहर्रम पर सोमवार को निकलने वाले जुलूसों में शामिल लोगों के हौसले कहीं से भी कम नहीं हुए और उनमें जबरदस्त जज्बा व जुनून नजर आया।सोमवार को आठवीं मोहर्रम पर शहर के मशहूर लठिया सालार व मेंहदी के जुलूस निकाले गए जिन्हें देखने के लिए देर रात तक सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। देर रात तुर्कमानपुर से लठिया सालार व पहाड़पुर से मेंहदी का जुलूस निकला जो पांडेयहाता, घंटाघर, रेती चौक, नखास चौक, खूनीपुर, लालडिग्गी, हाल्सीगंज, नकी रोड होता हुआ भोर में अपने इमामचौक पहुंचकर संपन्न हुआ। इसी प्रकार बिंद टोला से मेंहदी का जुलूस निकला जो बड़े काजीपुर जाफरा बाजार चौक, बेनीगंज, ईदगाह रोड, चरन लाल चौक, अलीनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, खूनीपुर, मिर्जापुर, घासी कटरा, कर्बला रोड जाफरा बाजार सब्जी मंडी होता हुआ अपने इमाम चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ। देर रात नखास चौक पर तुर्कमानपुर के लठिया सालार व बिंद टोला के मेंहदी के जुलूस की रसन चौकी का मिलन हुआ। इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद के नेतृत्व में जुलूसों का यहीं पर स्वागत किया गया।