फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mmut

मेडल पाकर खिले मालवीयंस के चेहरे

Fri, 23 Aug 2019 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
mmut
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में उपस्थित राज्यपाल,आनं
मेडल पाकर खिले मालवीयंस के चेहरे
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के चौथे दीक्षांत समारोह में मेडल और उपाधि पाकर पाकर मालवीयंस के चेहरे खिल उठे। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने 20 मेधावियों को गोल्ड मेडल और तीन विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी। साथ ही इंफोसिस के संस्थापक पद्मविभूषण एनआर नारायणमूर्ति को मानद उपाधि से नवाजा। मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में मेडल पाने के बाद मेधावियों ने काफी देर तक जश्न मनाया। सभागार में मौजूद दोस्तों एवं अभिभावकों के साथ खुशियां साझा कीं और इस अवसर को यादगार बनाया।
दीक्षांत समारोह का उद्घाटन कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विशिष्ट अतिथि एनआर नारायणमूर्ति ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप जलाकर किया। विद्यार्थियों ने वंदेमातरम और कुलगीत गाया। इसके पूर्व दीक्षांत परिधान धारण कर कुलाधिपति के नेतृत्व में शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें कुलपति प्रो श्रीनिवास सिंह एवं आचार्यगण शामिल रहे। कुलपति ने अतिथियों का स्वागत किया और विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख सचिव उच्चशिक्षा एस राधा चौहान, मेयर सीताराम जायसवाल, विधायक आरएमडी अग्रवाल, शीतल पांडेय, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, विक्रम चौधरी, पुष्पदंत जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मेडल, उधर सोशल मीडिया पर पोस्ट
मेधावियों के मेडल दिए जाने के दौरान उनके साथियों और घरवालों के डिजिटल और मोबाइल फोन कैमरों के फ्लैश चमकते रहे। मंच से उतरने के साथ ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होने लगीं। सभागार में ही कई मेधावियों को मोबाइल फोन पर बधाइयां भी मिलने लगीं। समारोह समाप्त होने के एक घंटे बाद तक तक सेल्फी का दौर चलता रहा। मेडल पाने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता के साथ खुशियां साझा कीं। इस दौरान परिवार वालों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

राज कुमार यादव ओवर आल टॉपर
गोरखपुर। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र राजकुमार यादव ओवर आल टॉपर रहे। कुलाधिपति गोल्ड मेडल सहित उन्हें चार मेडल मिले। जब उन्हें मंच पर बुलाया गया तो परिसर में मौजूद हर किसी ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। राजकुमार 9.59 सीजीपीए हासिल कर टॉपर बने हैं। राजकुमार को कुलाधिपति गोल्ड मेडल के अलावा कुलपति गोल्ड मेडल, स्व. लच्छन राय मेमोरियल गोल्ड मेडल तथा आरएस सिंह मेमोरियल गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed