{"_id":"572f90384f1c1b0b5c5cd42a","slug":"mmmut-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकुशल हुई एमएमएमयूटी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकुशल हुई एमएमएमयूटी प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 09 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
एमएमएमयूटी की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी के 2016-17 सत्र में प्रवेश के लिए प्रदेश के 10 जिलों के 37 केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के किसी भी सेंटर में कोई गड़बड़ी की खबर नहीं है। चार पालियों में हुई इस परीक्षा के शाम छह बजे खत्म होने के बाद कॉलेज प्रशासन देर रात तक अभ्यर्थियों की गिनती में लगा रहा।
बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीटेक लैटरल एंट्री तथा पीएचडी की 1124 सीटों के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के लिए 26 हजार 60 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सर्वाधिक प्रतिस्पर्द्धा बीटेक प्रथम वर्ष की 660 सीटों के लिए थी जिसमें 22 हजार 500 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।
प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के अलावा नोएडा, मेरठ, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ, बरेली, इलाहाबाद, वाराणसी केंद्रों पर भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सभी कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं एक ही दिन चार पालियों में कराई गईं। परीक्षा प्रकोष्ठ से जुड़े डॉ. यूसी जायसवाल ने बताया कि देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
रविवार को सुबह पहली परीक्षा 7:30 से 10:30 बजे तक बीटेक प्रथम वर्ष की परीक्षा हुई, जबकि आखिरी परीक्षा दोपहर बाद 4:30 से 6:00 बजे तक एमबीए में प्रवेश के लिए कराई गई। बता दें कि नए सत्र से एमएमएमयूटी में बीटेक इन केमिकल इंजीनियरिंग कोर्स की भी पढ़ाई होगी। इसमें 60 सीटों पर प्रवेश होना है।