{"_id":"572cb2d64f1c1b5b315ccf06","slug":"mmmut-entrance-exam-will-organized-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 37 सेंटरों पर कल होगी एमएमएमयूटी की प्रवेश परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 37 सेंटरों पर कल होगी एमएमएमयूटी की प्रवेश परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 06 May 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी की रविवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रदेश के 10 जिलों में बनाए गए 37 सेंटरों पर 26 हजार 60 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। इनमें सर्वाधिक 22 हजार 500 अभ्यर्थियों का आवेदन बीटेक में दाखिले के लिए है। 37 में से 13 सेंटर गोरखपुर जिले में बनाए गए हैं। बीटेक की 660 सीटों समेत पांच कोर्सों के लिए आयोजित 1124 सीटों पर अभ्यर्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी।
यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह ने बताया कि बीटेक के छह ट्रेेड में हर सीट के लिए करीब 34 अभ्यर्थी दावेदार हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के जिन 10 जिलों में सेंटर बनाए गए हैं, उनमें गोरखपुर के अलावा नोएडा, मेरठ, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ, बरेली, इलाहाबाद, वाराणसी शामिल हैं। परीक्षा की कॉपियां और पेपर्स सभी जिलों में भेजे जा चुके हैं। ऑब्जर्वर्स को भी रवाना कर दिया गया है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यूनिवर्सिटी प्रतिबद्ध है। प्रवेश परीक्षा रविवार को सुबह 7:30 बजे शुरू होगी।
कोर्सवार सीट और अभ्यर्थियों की स्थिति
कोर्स -------------------- सीट-------- अभ्यर्थी
बीटेक फर्स्ट ईयर------- 660------- 22600
बीटेक सेकेंड ईयर------- 120------- 1565(डिप्लोमा)
------- ------- ------- ------- ---------- 26 (बीएससी मैथ)
एमसीए------------------ 60----------- 405
एमबीए------------------ 60---------- 355
एमटेक------------------ 216---------- 872
पीएचडी------------------ 08---------- 202
केमिकल इंजीनियरिंग पहली बार
पिछले वर्ष तक एमएमएमयूटी में बीटेक की 600 सीटों के लिए ही परीक्षा होती थी, लेकिन इस बार यह संख्या 660 हो गई है। दरअसल इस बार सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर इंजीनियरिंग ट्रेड की फेहरिस्त में केमिकल इंजीनियरिंग इन शुगर एंड एल्कोहल टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है, जिसके लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।