फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLC feaver swati singh

स्वाति सिंह के समर्थन में उतरे एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह

Mon, 18 Nov 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
MLC feaver swati singh
स्वाति सिंह के समर्थन में उतरे एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह
विज्ञापन

गोरखपुर। भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह के समर्थन में उतर गए हैं। उनके द्वारा सीओ को दिए गए निर्देश को सही ठहराते हुए कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि या मंत्री जनसमस्याओं के समाधान के लिए किसी अधिकारी से याचक भाव में बात नहीं कर सकता है। जनहित में निर्देश देना उसका विधायी अधिकार है।
मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संसदीय जनतंत्र में निर्वाचित सरकार के अधीन अपने दायित्वों का निर्वहन करना प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। संसदीय अनुभाग की ओर से जारी प्रोटोकाल संबंधी शासनादेश मेें यह स्पष्ट उल्लेख है कि अधिकारी जनप्रतिनिधि की बात को गंभीरतापूर्वक सुनेंगे और उस पर समुचित कार्यवाही करेंगे। ऐसा करने में यदि कोई कठिनाई हो तो उससे जनप्रतिनिधि को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाति सिंह ने ऐसा कुछ नहीं कहा जो संसदीय गरिमा के विपरीत हो। बल्कि अधिकारी ने मंत्री से हुई बातचीत को स्वयं वायरल कर प्रशासनिक सेवा नियमावली का उल्लंघन किया है। उनका आचरण मंत्री परिषद एवं विधायिका की गरिमा के सर्वथा विपरीत एवं दंडनीय है। इसलिए तत्काल प्रभाव उसे निलंबित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed