फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mla rmd aggarwal complaint raise about hightension wire at electricity minister shrikant sharma

हाईटेंशन तार से तीन मौतें: ऊर्जा मंत्री को फोन कर विधायक बोले-बिजली विभाग सुनता नहीं

Fri, 13 Dec 2019 05:21 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 13 Dec 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
mla rmd aggarwal complaint raise about hightension wire at electricity minister shrikant sharma
लोगों से बातचीत करते नगर विधायक। - फोटो : अमर उजाला
कैंट इलाके के सिंघड़िया में बीते दिन हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगने लगे हैं। शुक्रवार को नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल भी शिक्षक दिवाकांत के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बधाया।
विज्ञापन


नगर विधायक ने फोन पर यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से बात करते हुए बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी कुछ ही दिनों पहले यहां एक की मौत हाईटेंशन तार की चपेट में आकर हो चुकी है और बृहस्पतिवार को तीन लोगों की मौत हो गई व दो अस्पताल में हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ये भी कहा कि वे अक्सर यह विषय उठाते रहते हैं कि शहर में करीब दस हजार ऐसे परिवार हैं जिनके मकान के पास से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं या तारों के नीचे हैं, जिससे उनके जीवन पर खतरा है, लेकिन बिजली विभाग है कि सुनने को तैयार नहीं है। इन मौतों के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक ने उर्जा मंत्री से मांग की कि गैस गोदाम से लेकर वसुंधरा कॉलोनी के सभी हाईटेंशन तार जो मकान बनने के बाद डाले गए हैं तुरंत हटाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आश्वस्त किया कि वे पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक से आख्या प्राप्त करेंगे और हर संभव कार्रवाई करेंगे। नगर विधायक ने दिवाकांत की पत्नी को आश्वस्त किया कि वे अपना आवेदन सरकार को भेज दें वे उनकी योग्यता के आधार पर आश्रित कोटे से नौकरी दिलवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed