फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLA Dr RMD's car stuk on under construction road , gorakhpur latest news

सड़क पर फंसी विधायक की कार, पुलिस ने टोचन कराके निकलवाया, कराएंगे अफसरों पर मुकदमा

Thu, 12 Dec 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
MLA Dr RMD's car stuk on under construction road , gorakhpur latest news
सड़क पर फंसी विधायक की कार, पुलिस ने टोचन कराके निकलवाया, कराएंगे अफसरों पर मुकदमा
विज्ञापन

गोरखपुर। एक दिन पहले ही निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज फोरलेन का निरीक्षण करने वाले नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल की कार का पहिया बृहस्पतिवार को इसी सड़क पर धंस गया। इसकी जानकारी शाहपुर थाना पुलिस को मिली तो पुलिस कर्मी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस जीप से टोचन कर विधायक की कार बाहर निकलवाई गई। इस घटना पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक ने मामले में एफआईआर कराने का मन बनाया है। उनका कहना है कि शुक्रवार को मामले में लोक निर्माण विभाग, नगर निगम के अफसरों और सड़क का निर्माण कराने वाले ठेकेदार व विधायक उमाशंकर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। व्हाट्सएप की मदद से पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी बल्लू राय को दे दी है।
मेडिकल कॉलेज फोरलेन के निर्माण में देरी पर विधायक ने नाराजगी जताई थी और गत बुधवार को ही लोक निर्माण विभाग के अफसरों के साथ सड़क का निरीक्षण किया था। कहा था कि कामकाज की गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। इसपर लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। बृहस्पतिवार को वह जनप्रिय बिहार के विनीत श्रीवास्तव के घर गए थे। वहां से डॉ. बीबी गुप्ता के घर जा रहे थे कि मेडिकल सड़क पर कार धंस गई। काफी देर हुई तो पहली बार पुलिस की मदद लेनी पड़ी। गुलरिहा तक जाना था लेकिन गाड़ी फंसी रही। विधायक ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने शहरवासियों का जीवन नारकीय बना दिया है। पहले सड़क निर्माण में देरी हुई, अब गुणवत्ता से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह सरकारी धन के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है। काम कराने मे जितनी देर होगी, उतनी ही लागत बढ़ेगी।
विज्ञापन

पहले फंसी 12 गाड़ियां, रात में दुरुस्त कराई सड़क
मेडिकल कॉलेज की सड़क पर बृहस्पतिवार को करीब 12 गाड़ियां फंसी थीं। इस सड़क पर मिट्टी डालकर छोड़ दी गई है। इससे राहगीरों को दिक्कत होती है। हालांकि विधायक की कार फंसने के बाद लोक निर्माण विभाग के अफसर हरकत में आए। देररात ही जेसीबी लगाकर सड़क को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed