{"_id":"576303bc4f1c1b5a7211b98f","slug":"mistake-in-tgt-paper-examinees-are-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी के प्रश्नपत्र में त्रुटि से परेशान हुए अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी के प्रश्नपत्र में त्रुटि से परेशान हुए अभ्यर्थी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय धर्मशाला से टीजीटी की परिक्षा देकर निकलते परिक्षार्थी।
- फोटो : rajesh kumar
टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा गुरूवार को दो पालियों में हुई। करीब पांच हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रश्नपत्र में कई गड़बड़ी से अभ्यर्थी परेशान रहे। चार सवालों को दो बार पूछा गया था और एक सवाल का विकल्प ही गायब मिला।
सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए सभी विषयों की परीक्षा शहर के 16 केन्द्रों पर हुई। कुल 14139 अभ्यर्थियों में से 5014 ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली में कोई गड़बड़ी सामने नहंी आई बल्कि दूसरी पाली में भारतीय चित्रकला के प्रश्नपत्र सीरीज बी में चार प्रश्नों को दो-दो बार पूछा गया था। यही नहीं उनके उत्तर भी एक ही थे। इसके अलावा सीरीज डी में प्रश्न नंबर 18 का कोई विकल्प ही नहीं था। सवाल की गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी परेशान रहे।
इस गड़बड़ी की सूचना डीआईओएस से परीक्षा केंद्रों से की गई। जिसके बाद डीआइओएस एएन मौर्या ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग बोर्ड में भी अधिकारियों से बात की। डीआईओएस ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस तरह की त्रुटि प्रश्नपत्र थी। बोर्ड को जानकारी दे दी गई है।