फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mistake in tgt paper, examinees are in trouble

टीजीटी के प्रश्नपत्र में त्रुटि से परेशान हुए अभ्यर्थी

Fri, 17 Jun 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
mistake in tgt paper, examinees are in trouble
भगवती प्रसाद कन्या महाविद्यालय धर्मशाला से टीजीटी की परिक्षा देकर निकलते परिक्षार्थी। - फोटो : rajesh kumar
टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा गुरूवार को दो पालियों में हुई। करीब पांच हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रश्नपत्र में कई गड़बड़ी से अभ्यर्थी परेशान रहे। चार सवालों को दो बार पूछा गया था और एक सवाल का विकल्प ही गायब मिला।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए सभी विषयों की परीक्षा शहर के 16 केन्द्रों पर हुई। कुल 14139 अभ्यर्थियों में से 5014 ने परीक्षा नहीं दी। पहली पाली में कोई गड़बड़ी सामने नहंी आई बल्कि दूसरी पाली में भारतीय चित्रकला के प्रश्नपत्र सीरीज बी में चार प्रश्नों को दो-दो बार पूछा गया था। यही नहीं उनके उत्तर भी एक ही थे। इसके अलावा सीरीज डी में प्रश्न नंबर 18 का कोई विकल्प ही नहीं था। सवाल की गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी परेशान रहे।
विज्ञापन


इस गड़बड़ी की सूचना डीआईओएस से परीक्षा केंद्रों से की गई। जिसके बाद डीआइओएस एएन मौर्या ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग बोर्ड में भी अधिकारियों से बात की। डीआईओएस ने बताया कि पूरे प्रदेश में इस तरह की त्रुटि प्रश्नपत्र थी। बोर्ड को जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed