फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   missing sub ragistrar will arrested

गिरफ्तार होंगे लापता सहायक रजिस्ट्रार

Fri, 12 Feb 2016 01:38 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। साल भर से लापता गोरखपुर यूनिवर्सिटी के सहायक रजिस्ट्रार शिवपूजन को गिरफ्तार करने की तैयारी है। प्रदेश शासन ने विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) को उनकी गिरफ्तारी की अनुमति दे दी है। आगरा यूनिवर्सिटी में फर्जी मार्कशीट और डिग्री जारी करने के आरोपी शिवपूजन पर मुकदमा दर्ज करने के बाद एसआईटी ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन उनकी गिरफ्तारी में शासन की अनुमति का पेंच फंसा हुआ था। अब यह अड़चन दूर हो गई है।
विज्ञापन


सहायक रजिस्ट्रार शिवपूजन सितंबर 2014 में आगरा यूनिवर्सिटी से तबादले के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी आए थे। उन्होंने 20 सितंबर को यूनिवर्सिटी में ज्वाइन तो किया लेकिन महज एक दिन बाद यह कहकर चले गए कि परिवार लेने जा रहे हैं। लेकिन फिर नहीं लौटे। यूनिवर्सिटी के कर्मचारी और अधिकारी यह मान कर चल रहे थे कि सहायक रजिस्ट्रार छुट्टी पर हैं। लेकिन छह महीने पहले आगरा यूनिवर्सिटी के फर्जी मार्कशीट प्रकरण की जांच कर रहे न्यायिक अधिकारी एलसी हारित का पत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन को मिला, जिसमें शिवपूजन के बारे में जानकारी मांगी गई थी तो यह जानकारी हुई वे छुट्टी पर नहीं बल्कि लापता हैं। पत्र मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें तलाशने की कोशिश की लेकिन न तो सहायक रजिस्ट्रार मिले और न ही उनका कोई पता।
विज्ञापन


थक-हारकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शासन को शिवपूजन के गोरखपुर यूनिवर्सिटी से लापता होने की रिपोर्ट दे दी। पिछले दिनों आगरा यूनिवर्सिटी में फर्जी मार्कशीट प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने जब सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया तो लापता शिवपूजन की गिरफ्तारी का मामला फंसा। चूंकि वे शासन से नियुक्त हुए थे, लिहाजा उनकी गिरफ्तारी के लिए शासन की अनुमति जरूरी थी। लापता शिवपूजन की तलाश कर रही एसआईटी के सामने यह संकट था कि यदि वे मिल जाते हैं तो बिना अनुमति गिरफ्तारी कैसे होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार संवर्ग का नियोक्ता चूंकि शासन होता है, इसलिए गिरफ्तारी के लिए शासन की अनुमति जरूरी थी। जो अब मिल गई है। जहां तक उनकी तलाश का मामला है, यूनिवर्सिटी प्रशासन भी अपने तरीके से इसे जारी रखे है।
-प्रभाष द्विवेदी, रजिस्ट्रार, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed