फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Minister of State Ramakant Nishad says creating a ruckus under conspiracy CAA Protest

साजिश के तहत बवाल करा रहे विपक्षी दलः राज्य मंत्री रमाकांत निषाद

Fri, 27 Dec 2019 01:06 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर (डोहरिया)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर (डोहरिया)। Published by: विजय जैन Updated Fri, 27 Dec 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
Minister of State Ramakant Nishad says creating a ruckus under conspiracy CAA Protest
रमाकांत निषाद। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है, ऐसे में गुरुवार को राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामाकांत निषाद ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पर विपक्षी दलों द्वारा साजिश के तहत देश में आराजकता और हिंसा करायी जा रही है। सीएए से किसी भी भारतीय नागरिक का अहित नहीं होगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लि. के अध्यक्ष रामाकांत निषाद कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में पीड़ित गैर मुस्लिम नागरिक को भारत में शरण नहीं मिलेगा तो कहां मिलेगा। म्यांमार में सैकड़ों हिन्दुओं को मारकर उन्हें दफन करने वाले रोहिंग्या अवैध रूप से घुसपैठ कर पूर्वोत्तर राज्यों में माहौल खराब कर रहे हैं, वहीं बांग्लादेश से आये घुस पैठियों की भूमिका भी इन आंदोलन से जुड़ी है। लखनऊ में हुए बवाल के दौरान इस संबंध में जानकारी मिली है।
विज्ञापन


रामाकांत ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश के संवेदनशील मुद्दों धारा 370, राम मंदिर मसले को एक- एक करके निपटा दिए जाने के बाद विपक्षी दलों के पास राजनीतिक पूंजी अब खत्म हो चुकी है, इसलिए वे अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से अराजक तत्वों से मिल कर सरकार विरोधी आंदोलन करके जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और उप्र की सरकार सबका साथ -सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हुए समाज के हर वर्ग की तरक्की, देश में विकास और भारत को दुनिया में एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में स्थापित करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed