फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   minister

पाकिस्तान को एक बूंद अतिरिक्त पानी नहीं देंगे- शेखावत

Tue, 17 Sep 2019 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
minister
ब्रम्हलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर के सभागा?
पाकिस्तान को एक बूंद अतिरिक्त पानी नहीं देंगे- शेखावत
विज्ञापन

गोरखपुर। सीमा पर पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। गोरखनाथ मंदिर के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिंधु नदी समझौते के हिसाब से ही पाकिस्तान को पानी दिया जाएगा। इसके इतर एक बूंद अतिरिक्त पानी नहीं भेजा जाएगा। पानी बंद करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ के श्रद्धांजलि समारोह व ‘जल है तो कल है’ विषयक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बात की। कहा कि रावी नदी पर भारत ने अंतरिम बांध का निर्माण कराया है। इसके बावजूद एक बड़ा हिस्सा ऐसा है, जहां बारिश का पानी एकत्रित होकर नदियों के जरिए पाकिस्तान चला जाता है। इसे भी रोकने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। भारत अपने हिस्से का पानी पाक के अंदर नहीं जाने देगा। इसका इस्तेमाल किसानों की भलाई के लिए किया जाएगा। भारत सरकार को ऐसा कदम पाकिस्तान की ओछी हरकतों की वजह से उठाना पड़ रहा है। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। धारा 370 को खत्म करके इसे आत्मसात किया गया। पाकिस्तान सरकार की बौखालहट बेकार है। भारत के आंतरिक मामले से पाकिस्तान का कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए था। गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण ही पानी रोकने जैसा बड़ा फैसला लेना पड़ा है।
विज्ञापन

पूर्ण कुंभ से पहले साफ होगी गंगा
केंद्रीय जलशक्ति ने मंत्री ने गंगा की सफाई में देरी से संबंधित सवालों का जवाब भी दिया। कहा कि 2021 में पूर्ण कुंभ होगा। इससे पहले ही गंगा का सफाई अभियान पूरा हो जाएगा। गंगा पूरी तरह से आचमन योग्य होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से यूपी में बड़ा बदलाव आया है। अर्ध कुंभ में ही 24-25 करोड़ लोग पहुंचे और गंगा में स्नान करके पूजा-पाठ किया। 2021 कुंभ दिव्य व भव्य होगा। जनवरी में प्रस्तावित यह कुंभ ऋषिकेष में होगा। गंगोत्री से ऋषिकेश तक गंगा को पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed