{"_id":"f8e0057a6620f5bf64d7fdd4681aab2e","slug":"medical-college-of-tongur-tumers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में जीभ के ट्यूमर का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में जीभ के ट्यूमर का ऑपरेशन
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिहार प्रांत के गोपालगंज निवासी हरेंद्र मिश्रा के बेटे शिवा को जन्म से ही जीभ में गांठ थी। हरेंद्र का एकलौता बेटा था और वह उसे लेकर गोपालगंज, सिवान के अलावा पटना के कई अस्पतालों में दिखा चुके थे मगर कोई खास फायदा नहीं हुआ। थक हार कर वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और डॉ. पीएन सिंह को दिखाया। डॉक्टर ने बच्चे की जांच कराई और ऑपरेशन का रिस्क लिया। घर वालों को भरोसे में लेकर किए गए ऑपरेशन में डॉक्टरों को सफलता मिल गई। दो घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर ने बताया है कि जल्द ही वह सामान्य जीवन जी सकेगा।