{"_id":"570d03ab4f1c1b087e4a6ab8","slug":"medical-college-electricity-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में एक घंटे ओपीडी, जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में एक घंटे ओपीडी, जांच ठप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 12 Apr 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की सुबह एक घंटे तक ओपीडी, जांच सब कुछ ठप रहा। अचानक बिजली कटने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। अस्पताल में जेनरेटर की सुविधा तो है, मगर इन जगहों पर उसका कनेक्शन नहीं है, जिससे मरीजों को सांसत झेलनी पड़ी। बीते दो दिनों से कॉलेज में बिजली कटौती हो रही है।
मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है। फिर भी कॉलेज प्रशासन ने वैकल्पिक रूप से जेनरेटर की व्यवस्था कर रखी है, मगर महत्वपूर्ण जगहों पर ही उसका कनेक्शन है। मंगलवार को ग्यारह बजे अचानक बिजली गुल हो गई और एक्सरे, पैथोलॉजी में जांच ठप हो गई। लाइन लगाए मरीज बिजली के इंतजार में बैठे रहें। वहीं कई ऐसे भी तीमारदार थे, जो रिपोर्ट लेने आए थे, मगर कंप्यूटर न चलने के कारण उन्हें लौटना पड़ा।
सोमवार को भी दोपहर एक बजे से पांच बजे के बीच में हर दो मिनट में लाइट कट रही थी। सबसे ज्यादा परेशानी ओपीडी में होती है। लाइट जाते ही यहां पर अंधेरा हो जाता है और डॉक्टर, मरीज सब परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में लगेंगे तीन वाटर कूलर
मेडिकल कॉलेज में मरीज और तीमारदार को गर्मी में पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए तीन वाटर कूलर लगाए जाएंगे। एसआईसी डॉ. एमक्यू बेग ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के बाहर, पर्ची काउंटर और यूजर चार्ज काउंटर के पास वाटर कूलर लगाया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए यह काम किया जा रहा है।