{"_id":"57c99ff04f1c1bd2352cb17c","slug":"mayer-take-meeting-for-coming-festivals","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस मार्ग से हटेगा अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस मार्ग से हटेगा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मेयर डा. सत्या पाण्डेय व अन्य ।
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौहारों को लेकर मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने नगर निगम अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक कर मूर्ति विसर्जन से पहले तालाबों की खुदाई करने तथा विसर्जन मार्ग से अतिक्रमण और सड़कों की मरम्मत समय से करने का निर्देश दिया।
मेयर ने कहा कि गणेश उत्सव एवं बकरीद इसी माह में है। इसे तैयारियों को लेकर नगर निगम अभी से काम शुरू कर दें। उन्होंने जुलूस मार्गों का निर्धारण करते हुए उस मार्ग में पैच मरम्मत, बिजली, पथ प्रकाश के साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा। सफाई व्यवस्था के साथ ही त्यौहार एवं विसर्जन के समय प्रतिदिन चूना छिड़काव का भी निर्देश दिया। क्षतिग्रस्त कूड़ा घरों को ठीक कराकर ऐसी व्यवस्था करने को कहा कि कूड़ा डालने के बाद शटर बंद कर दिया जाए ताकि बाहर उसकी बदबू और गंदगी न दिखे। बैठक में नगर आयुक्त बीएन सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चंद, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, जीएम जलकल अमरनाथ श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतीश सिंह, प्रभारी अधिशासी अभियंता वीसी पटेल, सहायक अभियंता एचपी यादव, सहायक अभियंता पीएन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
0 चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर छतरी लगेगी।
0 डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था नगर स्वास्थ्य अधिकारी तय करेंगे।
0 महानगर का प्रवेश द्वार शीघ्र बनाया जाएगा।
0 वीर बहादुर सिंह की मूर्ति के पास सीढ़ी बनाई जाएगी।
0 नगर निगम की भूमि से कब्जा हटाने के लिए अभियान चलेगा।

बकरीद पर सफाई का विशेष निर्देश
मेयर ने निर्देश दिया कि बकरीद पर निकलने वाले अपशिष्ट के निस्तारण की योजना बनाकर ऐसी व्यवस्था करने को कहा ताकि कुर्बानी के बाद गंदगी नालों में ना जाकर गड्ढा खोदकर पूर्व वर्षों की तरह दफना दें। नमाज के दौरान आवारा पशु के कारण दुर्घटना न हो, इसकी भी व्यवस्था के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए।
विज्ञापन
ये भी हुआ तय