{"_id":"588e4d624f1c1b2e3de809cf","slug":"mayawati-will-be-meeting-in-3-day-for-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में तीन दिन होगी मायावती की सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में तीन दिन होगी मायावती की सभाएं
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में बसपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी प्रमुख मायावती हर जिले में सभा करेंगी। गोरखपुर मंडल में उनकी चार सभाएं 25 से 27 फरवरी के बीच होगी। प्रदेश नेतृत्व से तारीख तय होने के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। गोरखपुर में चंपा देवी पार्क के पास मैदान में सभा कराने की तैयारी है।
बसपा के जोन कोआर्डिनेटर श्रवण निराला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 25 फरवरी को देवरिया और महराजगंज में सभा करेंगी। 26 फरवरी को गोरखपुर और 27 फरवरी को कुशीनगर में सभा होगी। इस दौरान जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुरेश भारती ने बताया कि गोरखपुर की सभा सुबह 11 बजे से होगी। चंपा देवी पार्क के पास मैदान में सभा कराने की तैयारी है। इसे शीर्ष नेताओं से विमर्श कर फाइनल कर दिया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि मायावती की सभा को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।