फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Matter of Champa devi park will be solved by numaish ground

नुमाइश ग्राउंड से सुलझेगा चंपा देवी पार्क का मामला

Sun, 07 May 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 07 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Matter of Champa devi park will be solved by numaish ground
गोरखपुर विकास प्राधिकरण। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) नुमाइश ग्राउंड का काम तेजी से पूरा कराकर चंपा देवी पार्क में आवासीय योजना का मामला सुलझाना चाहता है। सर्किट हाउस के पास 12.5 एकड़ में नुमाइश ग्राउंड बनाकर जीडीए चंपा देवी पार्क पर प्रस्तावित आवासीय योजना को शुरू कराने की पहल करेगा। अभी जनप्रतिनिधियों की ओर से कार्यक्रमों के लिए शहर में दूसरा कोई मैदान न होने का तर्क देकर जीडीए की योजना पर आपत्ति जताई गई थी।
विज्ञापन


रामगढ़ ताल के पास 15 एकड़ का परिसर चंपा देवी पार्क के नाम से जाना जाता है। यहां राजनैतिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। जीडीए अपनी इस जमीन पर बहुमंजिली आवासीय योजना शुरू करना चाहता है। पिछले बजट में इसे लेकर प्रस्ताव पास हो चुका है। इसके बाद भी जीडीए इस पर काम आगे नहीं बढ़ा सका। विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने इसे लेकर आपत्ति जताई। कहा कि शहर में इस तरह का दूसरा कोई स्थान नहीं है, जहां बड़े आयोजन कराए जा सकें। ऐसे में करीब 1000 आवासों वाली यह योजना लटक गई।
विज्ञापन


अब जीडीए की ओर से चंपा देवी पार्क से सर्किट हाउस की ओर जाने वाले रास्ते पर 12.5 एकड़ में नुमाइश ग्राउंड बन रहा है। जीडीए के मुख्य अभियंता संजय कुमार सिंह का कहना है कि पांच से छह माह में नुमाइश ग्राउंड का काम पूरा हो जाएगा। इससे जनप्रतिनिधियों के साथ ही शहर के अन्य लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए सुविधा संपन्न मैदान मिल जाएगा। ऐसे में चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित आवासीय योजना के खिलाफ जनप्रतिनिधियों की आपत्ति की कोई वजह नहीं रह जाएगी। जीडीए फिर यहां बहुमंजिली आवासीय योजना का काम आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुमाइश ग्राउंड में किनारे की ओर लगेंगे बेंच
नुमाइश ग्राउंड की बाउंड्रीवाल से सटे पांच बेंच की कतार बनाई जाएगी। ताकि यहां होने वाले कार्यक्रम इन पर बैठकर लोग देख सकें। मैदान में मिट्टी पाटकर इसे समतल बनाया जाएगा। साथ ही इस पर घास लगाई जाएगी। पूरे मैदान में लाइट की व्यवस्था भी जीडीए करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed