{"_id":"58c577e94f1c1b4307dc410d","slug":"match-drwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूजिक प्वाइंट और सिंह बरगर के बीच मुकाबला ड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यूजिक प्वाइंट और सिंह बरगर के बीच मुकाबला ड्रा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को म्यूजिक प्वाइंट एवं सिंह बरगर के बीच सुपर सीरीज 2017 का दूसरा मैच नवल्स स्कूल ग्राउंड पर खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए म्यूजिक प्वाइंट ने नरेंद्र मौर्या के शानदार 53, आशीष श्रीवास्तव 25 और सोनू, विनोद के 13-13 रनों की बदौलत 25 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। सिंह बरगर की तरफ से विनय सिंह ने तीन और राकेश मौर्या ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंह बरगर की टीम भी 25 ओवरों में नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। म्यूजिक प्वाइंट की तरफ से राकेश शुक्ला ने तीन, आशीष ने दो, रीतेश और शानू ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन