फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Blast in Kushinagar mosque master mind arrested

मस्जिद में विस्फोट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, आज हो सकता है घटना का पर्दाफाश

Thu, 14 Nov 2019 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Blast in Kushinagar mosque master mind arrested
सांकेतिक तस्वीर

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज गांव के बैरागीपट्टी की मस्जिद में विस्फोट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा हाजी कुतुबुद्दीन गुरुवार को गोरखपुर से सटे कुशीनगर की सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया। कुशीनगर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एटीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी।

विज्ञापन


संभव है कि कुशीनगर पुलिस शुक्रवार को इस मामले का पर्दाफाश करे। हालांकि पुलिस अफसरों ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की, लेकिन अमर उजाला के पास कुतुबुद्दीन की गिरफ्तारी के पुख्ता सबूत हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुशीनगर जिले की पुलिस और स्वाट टीम कुतुबुद्दीन की तलाश में बुधवार की रात से ही उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस ने उसके दो निकटस्थ हबीब और नवी रसूल को भी हिरासत में लिया था। पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से भागते समय आखिरकार गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे उसे गोरखपुर से पहले कुशीनगर की सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर अवरवा सोफीगंज गांव के टोला बैरागीपट्टी स्थित मस्जिद में विस्फोट से दरवाजे-खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। शुरुआती जांच में बारूदी विस्फोट की पुष्टि होने पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ संगीन मामलों में केस दर्ज कर मस्जिद के मौलवी सहित चार को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed