{"_id":"591f072d4f1c1bd529f24b81","slug":"many-condidates-are-for-mayer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर चुनाव को बिछने लगीं सियासी गोटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर चुनाव को बिछने लगीं सियासी गोटियां
टीपी शाही, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 20 May 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर की सीट आरक्षित होगी या नहीं, यह अभी तय नहीं हुआ है फिर दावेदारों ने सियासी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। सबसे अधिक सरगर्मी भाजपा में है। मेयर के पद के लिए 12 से ज्यादा महिलाओं ने दावा ठोंका है। हालांकि महापौर का चुनाव कौन लड़ेगा, इस पर अंतिम फैसला आलाकमान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेना है।
नगर निकाय चुनाव जून-जुलाई में संभव है। जून के पहले सप्ताह तक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। इससे पहले ही भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। तमाम लोग चुनाव लड़ने को बेताब हैं। सभी अपना बायोडाटा भाजपा नगर अध्यक्ष के पास भेज रहे हैं। इनकी स्क्रीनिंग होगी, फिर नामों की सूची पार्टी आलाकमान को भेजी जाएगी। आलाकमान से चर्चा और मुख्यमंत्री की सहमति के बाद गोरखपुर में मेयर पद के प्रत्याशी का नाम तय होगा। बताते चलें कि पिछले दो बार से भाजपा की प्रत्याशी मेयर पद पर जीता है।
जल्द तय होगा आरक्षण
2012 के नगर निगम चुनाव में मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी। इससे पहले 2007 में यह सीट ओबीसी को मिली थी। इस बार आरक्षण अभी तय नहीं है लेकिन दावेदार कतार में लगे हैं। मई के अंतिम सप्ताह तक वार्ड और महापौर के आरक्षण तय हो सकते हैं।
विज्ञापन
इन्होंने की दावेदारी
निर्मला द्विवेदी, अमिता गुप्ता, पदमा गुप्ता, अर्चना सिंह, विद्योतमा सिंह, खुशबू गुप्ता आदि।
पार्टी जिसे चाहेगी, वह चुनाव लड़ेगा। दावेदारी कोई भी कर सकता है। भाजपा में सब कुछ पार्टी तय करती है।
- सत्या पांडेय, मेयर