{"_id":"5dac63a58ebc3e016d63295d","slug":"man-died-police-investigation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक की हत्या पर ग्रामीणों ने शव को नेशनल हाईवे पर रख लगाया जाम, जमकर हुई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवक की हत्या पर ग्रामीणों ने शव को नेशनल हाईवे पर रख लगाया जाम, जमकर हुई नारेबाजी
Sun, 20 Oct 2019 07:09 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 20 Oct 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
शव को सड़क पर रख लगाया जाम
- फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के एकला गांव के ग्रामीणों ने रविवार की देर शाम को हत्या मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। इसके बाद ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। जाम से वाहनों की लंबी लाईन लग गई और जाम खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण, अधिकारियों और सांसद को बुलाने की मांग कर रहे हैं। गीडा थाना क्षेत्र के एकला निवासी अभिषेक जयसवाल 20 वर्ष पुत्र विजय कुमार की शनिवार को मौत हो गई। परिजन कुछ लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी लेकिन रविवार की शाम को मुकदमा नहीं लिखने से नाराज ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर शव को रखकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दरोगा गीडा दिलीप सिंह बेलीपार पुलिस के साथ जाम खुलवाने के जूझ रहे हैं।
विज्ञापन