{"_id":"5c20c702bdec2256cc1bdb9b","slug":"man-commit-suicide-after-clash-with-his-wife-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई मायके तो पति ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी गई मायके तो पति ने लगा ली फांसी
Mon, 24 Dec 2018 05:16 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 24 Dec 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
कैदी ने फांसी लगाकर जान दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के मेंहदावल क्षेत्र के बढ़वा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक के एक 28 वर्षीय पुत्र ने छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पति व पत्नी के बीच झगड़ा बताया जा रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मेहंदावल थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बढ़वा निवासी सेवनिवृत्त शिक्षक के 28 वर्षीय पुत्र गिरजा शंकर द्वारा छत के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे एसओ प्रदीप सिंह ने शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
इसमें मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद पत्नी रूठकर मायके चली गई। उसके बाद दोपहर तक मृतक गिरजा शंकर अपने कमरे में था कि इसी दौरान छत के कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन